कोरोना की जंग जीतने को तैयार है भारत, 33,610 तक पहुंची संक्रमितों की संख्या

Published : May 01, 2020, 06:47 AM IST
कोरोना की जंग जीतने को तैयार है भारत, 33,610 तक पहुंची संक्रमितों की संख्या

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश अन्य देशों की तुलना में बेहतर कर रहा है और आने वाले कुछ हफ्ते इस निर्णायक युद्ध को जीतने में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं गुरुवार को 1,823 नए मामले दर्ज किए जाने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 33 पार हो गई है और आकंड़ा 33,600 तक पहुंच गया है।  हालांकि देश में सक्रिय मामलों की संख्या 24,162 थी, जबकि 8,372 लोग ठीक हो चुके और अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दावा किया है भारत कोरोना की जंग जीतने के लिए तैयार है और लड़ाई में सभी मापदंडों पर अन्य देशों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। आने वाले कुछ हफ्तों इस निर्णायक युद्ध में कारगर होंगे। उन्होंने दावा किया है भारत में कोरोनोवायरस रिकवरी दर महज 3.2 प्रतिशत मृत्यु दर के साथ 25 प्रतिशत तक पहुंच गई है। हालांकि 1,100 मौतों के साथ संक्रमितों की संख्या 33,600 तक पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश अन्य देशों की तुलना में बेहतर कर रहा है और आने वाले कुछ हफ्ते इस निर्णायक युद्ध को जीतने में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं गुरुवार को 1,823 नए मामले दर्ज किए जाने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 33 पार हो गई है और आकंड़ा 33,600 तक पहुंच गया है।  हालांकि देश में सक्रिय मामलों की संख्या 24,162 थी, जबकि 8,372 लोग ठीक हो चुके और अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं इन मरीजों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।देश में ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 24.90 प्रतिशत है। 

बुधवार को ही देश में 67 मौतें संक्रमण से हुई। जिसमें सबसे ज्याद मौते महाराष्ट्र में हुई।  महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 32, महाराष्ट्र , 16 गुजरात में, मध्य प्रदेश में 11, उत्तर प्रदेश में 3 , तमिलनाडु में दो, दिल्ली कर्नाटक में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं अब तक महाराष्ट्र सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 432 की मौत कोरोना से हुई है। इसके बाद गुजरात में 197,, मध्य प्रदेश में 130, दिल्ली में 56, राजस्थान में 51, उत्तर प्रदेश में 39, आंध्र प्रदेश में 31, तमिलनाडु में 27, तेलंगाना में 26, पश्चिम बंगाल में 22 जबकि कारंतक में 21 लोगों की मौत हुई।

जबकि पंजाब में अब तक 19 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में आठ, केरल में चार और झारखंड और हरियाणा में तीन की मौत हुई है। जबकि बिहार में दो, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत कोरोना संक्रमण से हुई। देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। राज्य में मामलों की संख्या 9,915 पहुंच गई है और इसके बाद गुजरात में 4,082, दिल्ली में 3,439, मध्य प्रदेश में 2,660, राजस्थान में 2,438, उत्तर प्रदेश में 2,203 और तमिननाडु में 2,162 मामले दर्ज किए गए हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल की मान्या ड्रोलिया बनी कॉमनवेल्थ चेस स्टार, 3 पदक के साथ किया स्वर्णिम प्रदर्शन
Surat News: पी.पी. सवाणी के त्रिविध सम्मान समारोह में सम्मानित हुए जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी