भारतीय सेना ने तबाह की पाकिस्तान की सात चौकियां, कई सैनिकों को उतारा मौत के घाट

Published : Apr 03, 2019, 09:12 AM IST
भारतीय सेना ने तबाह की पाकिस्तान की सात चौकियां, कई सैनिकों को उतारा मौत के घाट

सार

सीमा पर लगातार पाकिस्तान द्वारा सीज फायर का उल्लंघन करने के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान की सात चौकियां तबाह हो गयी हैं और उसके कई सैनिकों के मारे जाने की खबर है।

सीमा पर लगातार पाकिस्तान द्वारा सीज फायर का उल्लंघन करने के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान की सात चौकियां तबाह हो गयी हैं और उसके कई सैनिकों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तान सीमा पर लगातार सीज फायर का उल्लंखन कर रहा है।

भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक करने के बाद पाकिस्तान ने सीमा पर फायरिंग तेज कर दी थी और वह पिछले कई दिनों से सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। हालांकि पाकिस्तानी फायरिंग का भारतीय सेना भी जवाब दे रही थी, लेकिन मंगलवार को पाकिस्तानी सेना को बड़ा नुकसान पहुंचा है। भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तान सेना के सात से ज्यादा चौकियां पूरी तरह से तबाह हुई हैं और इसमें उसके कई सैनिकों के मारे जाने की खबर है।

असल में पाकिस्तानी सेना ने लगातार पांचवें दिन पुंछ औैर राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष-विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में आठ भारतीय घायल हुए हैं। इसके बाद भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। नियंत्रण रेखा पर रावलकोट और राखचिकरी सेक्टरों में पाकिस्तानी सेना की सात चौकियां पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी हैं और इनमें कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। रक्षा प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। वहीं पाकिस्तानी सेना ने भी माना कि उसके तीन सैनिकों की मौत हुई है। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने बयान में कहा कि भारतीय सेना के हमले में तीन जवान कुर्बान हुए हैं। एक जवान घायल है।

गौरतलब है कि पुलवामा आंतकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की थी और वहां पर मौजूद आंतकी शिविरों को ध्वस्त किया था। जिसमें करीब 250 आंतकियों के मारे जाने की खबर थी। हालांकि पाकिस्तान ने भी माना कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर एयर स्ट्राइक की थी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण