
सूरत (गुजरात)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय सूरत की टीम ने सरदार वल्लभभाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SVNIT), सूरत का दौरा किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख श्री मनीष वर्मा के नेतृत्व में बैंक की टीम ने संस्थान की लगभग 50 महिला प्रोफेसर्स को शिक्षा, अनुसंधान एवं समाज के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम के दौरान बैंक की ओर से महिलाओं के लिए उपलब्ध सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की विशेष योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं बैंकिंग सुविधाओं और वित्तीय सशक्तिकरण का लाभ उठा सकें। इसके अतिरिक्त, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय सूरत द्वारा अपने सभी महिला कर्मचारियों को क्षेत्रीय कार्यालय में आमंत्रित कर उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रमुख श्री मनीष वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित प्रोफेसर्स, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
नोट: यह प्रमोशनल कंटेंट है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।