क्या अनंत ‘साजिश’ में लिपि सिंह भी हैं सूत्रधार, जेडीयू विधायक की गाड़ी से पहुंची साकेत कोर्ट

Published : Aug 24, 2019, 07:33 PM ISTUpdated : Aug 24, 2019, 07:37 PM IST
क्या अनंत ‘साजिश’ में लिपि सिंह भी हैं सूत्रधार, जेडीयू विधायक की गाड़ी से पहुंची साकेत कोर्ट

सार

असल में अनंत सिंह आरोप लगा रहे हैं कि लिपि सिंह उनके खिलाफ साजिश कर रही हैं। इसमें उनके साथ जदयू के राज्यसभा सांसद ललन सिंह और बिहार के कुछ राजनेता है। अनंत सिंह के घर से कुछ दिनों पहले एक-47 और ग्रेनेड बरामद किया है। लिहाजा पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए खोज रही थी लेकिन अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया। लेकिन आज लिपि सिंह के कोर्ट में पहुंचते ही बड़ा विवाद हो गया।

नई दिल्ली। बिहार के माफिया और बाहुबली विधायक अनंत सिंह को आज बिहार पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया। अनंत सिंह को ले जाने के लिए बिहार पुलिस की एएसपी और आईपीएस अफसर लिपि सिंह साकेत कोर्ट पहुंची। लेकिन उनके कोर्ट पहुंचते ही विवाद शुरू हो गया। क्योंकि साकेत कोर्ट वह जिस गाड़ी ससे पहुंची थी वह जेडीयू एमएलसी रणवीर नंदन की गाड़ी है और उसमें एमपी का स्टिकर लगा हुआ था। फिलहाल कल अनंत सिंह को पटना की कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस उन्हें हिरासत में लेने के लिए कोर्ट से गुजारिश करेगी।

असल में अनंत सिंह आरोप लगा रहे हैं कि लिपि सिंह उनके खिलाफ साजिश कर रही हैं। इसमें उनके साथ जदयू के राज्यसभा सांसद ललन सिंह और बिहार के कुछ राजनेता है। अनंत सिंह के घर से कुछ दिनों पहले एक-47 और ग्रेनेड बरामद किया है। लिहाजा पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए खोज रही थी लेकिन अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

लेकिन आज लिपि सिंह के कोर्ट में पहुंचते ही बड़ा विवाद हो गया। क्योंकि लिपि सिंह जदयू सांसद की गाड़ी से कोर्ट पहुंची थी। उन्हें अनंत सिंह की कस्टडी लेनी थी। अब ऐसे में सवाल उठने लाजमी है कि आखिर एक आईपीएस अफसर किसी के निजी वाहन से कोर्ट क्यों पहुंची जबकि वह पुलिस अफसर हैं और सरकारी ड्यूटी पर हैं।

बाहुबली विधायक अनंत सिंह  बार-बार आरोप लगा रहे हैं कि उनके खिलाफ जेडीयू के कुछ नेता साजिश कर रहे हैं और उनमें लिपि सिंह बी शामिल हैं। एएसपी लिपि सिंह जब साकेत कोर्ट पहुंची तो वह जेडीयू एमएलसी रणवीर नंदन के एमपी स्टिकर लगे वाहन से कोर्ट पहुंची।

फिलहाल इस मामले पर अब जदयू बैकफुट पर आ गई है। कोई भी इसका जवाब नहीं दे पा रहा है। हालांकि लिपि सिंह के विधायकी गाड़ी के इस्तेमाल का मामला मीडिया में आने के बाद लिपि सिंह जिस सफारी कार से साकेत कोर्ट आई थीं बाद में ड्राइवर उस कार को लेकर कोर्ट से बाहर कहीं लेकर निकल गया।

कौन हैं लिपि सिंह

लिपि सिंह बिहार कैडर की 2016 बैच की आईपीएस हैं और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी माने जाने वाले राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह की बेटी हैं। आरसीपी सिंह भी यूपी कैडर के आईएएस अफसर हैं और बाद में बिहार चले गए थे। लिपि सिंह और अनंत सिंह के बीच दुश्मनी लोकसभा चुनाव के बाद बढ़ी जब अनंत सिंह ने लिपि सिंह की शिकायत चुनाव आयोग से की थी। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल