क्या फिर से पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी में हैं पीएम मोदी?

Published : Apr 09, 2019, 05:36 PM ISTUpdated : Apr 09, 2019, 07:30 PM IST
क्या फिर से पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी में हैं पीएम मोदी?

सार

पाकिस्तान के आतंकी अड्डो को तबाह करने के लिए भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक और फिर वायुसेना की एयर स्ट्राइक से पूरी दुनिया चौंक गई थी। आज भी पाकिस्तानी फौज की नींद भारत के खौफ से उड़ जाती है। लेकिन क्या ऐसा फिर से हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के लातूर में एक रैली के दौरान इस बात के संकेत दिए।

लातूर/महाराष्ट्र: यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धमाका कर दिया। वह लातूर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। 
वहां उन्होंने पहले तो कांग्रेस के घोषणापत्र में कही गई देशविरोधी बातों पर संज्ञान लिया। जिसके बाद उन्होंने सोमवार को जारी हुए बीजेपी के संकल्प पत्र की चर्चा छेड़ी। 
इस दौरान प्रधानमंत्री ने जो कहा उसे सुनकर पाकिस्तानियों की नींद उड़ जाएगी। 
"

लातूर की रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने इस बात का संकेत दिया कि जरुरत पड़ी तो एक बार फिर पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की जा सकती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भले ही यह उनकी पार्टी के घोषणापत्र या संकल्प पत्र में शामिल नहीं है। लेकिन अगर जरुरत पड़ी तो ऐसा करने से वह चूकेंगे नहीं। 

इसी रैली में प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह आतंकवाद के समूल नाश के लिए हर कोशिश करने के लिए तैयार हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का जिक्र किया।   
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि