mynation_hindi

इटली कोरोना का कहर: एक ही दिन में 121 की मौत, सरकार ने घरों से बाहर निकलने में लगाई रोक

Published : Mar 09, 2020, 08:47 AM IST
इटली कोरोना का कहर: एक ही दिन में 121 की मौत, सरकार ने घरों से बाहर निकलने में लगाई रोक

सार

चीन से दुनियाभर में फैले वायरस के कारण इटली में मरने वालों की संख्या 366 पहुंच गई है और हजारों की संख्या में मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इटली की सरकार ने बचाव के लिए देश के सभी सिनेमाघरों, थियेटरों और संग्रहालयों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही इटली सरकार ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोम्बार्डी और 14 दूसरे सूबों में लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी है।

नई दिल्ली। खतरनाकर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। इस जानलेवा वायरस के कारण इटली में एक ही दिन में 133 लोगों तो अमेरिका में 21 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग संक्रमित है। इटली में अभी तक 366 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कोरोना वायरस ने दुनिया के 47 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। देश में हो रही मौतों को देखते हुए इटली की सरकार ने देश के सभी सिनेमाघरों, थियेटरों और संग्रहालयों को बंद रखने का आदेश दिया है और इसके साथ ही कई प्रांतों में लोगों के घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

चीन से दुनियाभर में फैले वायरस के कारण इटली में मरने वालों की संख्या 366 पहुंच गई है और हजारों की संख्या में मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इटली की सरकार ने बचाव के लिए देश के सभी सिनेमाघरों, थियेटरों और संग्रहालयों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही इटली सरकार ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोम्बार्डी और 14 दूसरे सूबों में लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी है। अब इन लोगों को घरों से निकलने के लिए सरकार की इजाजत लेनी होगी। न ही लोग इन प्रांतों में दाखिल हो सकेंगे और न ही वहां से बाहर जा सकेंगे। जानकारी के कोरोना वायरस के कारण इटली में करीब एक करोड़ साठ लाख लोग अपने घरों में कैद होकर रह गये हैं।

 वहीं सरकार ने रोकथाम के लिए 2.2 करोड़ मास्क के ऑर्डर दिए। वहीं अमेरिका में भी अभी तक  21 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौत वॉशिंगटन हुई है यहां पर कोरोना वायरस के कारण  18 लोग मारे जा चुके हैं जबकि दो लोगों की मौत फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया में हुईहै। अभी तक अमेरिका में कम से कम 550 लोगों में कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। वहीं दुनिया भर में इस खतरनाक वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 3,500 से भी ऊपर पहुंच चुका है। वहीं चीन में हालत और ज्यादा खराब हैं।  यहां परइस वायरस से 1 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अभी तक कोरोना ने करीब 70 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इटली में एक ही दिन में कोरोना वायरस से 133 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद मृतकों की कुल संख्या 366 तक पहुंच गई। 
 

PREV

Recommended Stories

रक्षाबंधन पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का संदेश- भाईचारे, एकता और राष्ट्रभक्ति का आह्वान
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे