घाटी में थी इस्लामी शासन स्थापित करने की चाहत,सरकार ने मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर पर लगाया बैन

Anshika Tiwari |  
Published : Dec 27, 2023, 04:31 PM ISTUpdated : Dec 27, 2023, 04:34 PM IST
घाटी में थी इस्लामी शासन स्थापित करने की चाहत,सरकार ने मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर पर लगाया बैन

सार

muslim league jammu kashmir ban: केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर पर बैन लगा दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर ये जानकारी दी। संगठन को देशविरोधी गतिविधियों में पाए जाने के बाद  UAPA के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

नेशनल डेस्क। केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर पर प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्री अमित एक्स (अब ट्विटर) पर ट्वीट कर ये जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से UAPA के तहत इसे बैन किया गया है। बता दें,सरकार के इस फैसले के बाद संगठन पर 5 साल का बैन लग गया है।

 अमित शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम गुट\MLJK-MA) को यूपीए की कार्यवाई की तहत गैरकानूनी घोषित किया गया है। यह संगठन जम्मू और कश्मीर में अलगाववादी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। संगठन घाटी में आतंकवादी गतिविधियों का करता है और लोगों को देश के प्रति उकसाते हैं। वहीं पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश है जो देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ जाएगा उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

आखिर क्या है मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर ?

बता दें, मुस्लिम लीग मसरत आलम संगठन राष्ट्रविरोधी और पाकिस्तान के प्रचार के लिए जाना जाता है। संगठन का अध्यक्ष मसरत आलम भट है। यह ग्रुप हमेशा से जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने की मांग करता आया है ताकि जम्मू-कश्मीर का पाकिस्तान में विलय हो जाए और घाटी में इस्लामी शासन स्थापित हो सके। इतना ही नही ये संगठन पाकिस्तान और आतंकवादियों के लिए फंडिंग की व्यवस्था भी करता है। जिसके बाद आज केंद्र सरकार ने इस ग्रुप पर 5 साल का बैन लगा दिया है। 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: 16 साल की उम्र में बहन ने बेचा, पति-ससुर करते रहे रेप, 5 साल बाद भागी तो सामने आई ये खौफनाक कहानी

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट