बुलंदशहर हिंसा में आरोपी जीतू की पत्नी ने किया नया खुलासा

Dec 8, 2018, 5:37 PM IST

बुलंदशहर—बुलंदशहर में हुई हिंसा के मामले में आरोपी सेना के जवान जीतू फौजी की पत्नी प्रियंका ने दावा किया है कि 3 दिसंबर को घटना वाले दिन वह अपने पति के साथ सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक स्याना के मार्केट थी। प्रियंका ने दावा किया कि जिस दिन यह घटना हुई उस दिन मेरे पति की छुट्टी खत्म हो रही थी इस कारण हम दोनों घर का सामान खरीदने के लिए बाजार गए थे। प्रियंका का कहना है कि पुलिस उसके पति को फर्जी केस में फंसा रही है।