कमलनाथ के मंत्री ने पार कर दीं चाटुकारिता की हदें

Jan 24, 2019, 3:23 PM IST

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ की कैबिनेट में शामिल प्रदेश के पीएचई मंत्री और सिवनी के प्रभारी सुखदेव पांसे ने चाटुकारिता की हदें पार कर दी हैं।
 
उन्होंने मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए उनकी तुलना ईश्वर से कर दी। मंच पर भाषण देते हुए सुखदेव पांसे ने कहा कि ऊपर हमारी रक्षा करने वाले भोलेनाथ है तो मध्यप्रदेश में नीचे सबकी रक्षा करने वाले कमलनाथ है। 

पांसे सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार वहां पहुंचे थे। यहां पर वह जिला स्तरीय आत्मा कृषि विज्ञान मेला एवं फसल ऋण माफी कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। 

सुखदेव पांसे ने वहीं पर यह विवादास्पद बयान दिया।