कनिका कपूर की रिपोर्ट आई नेगेटिव, जानें क्यों अभी भी रहेंगी अस्पताल में

Published : Apr 04, 2020, 09:38 PM ISTUpdated : Apr 04, 2020, 10:10 PM IST
कनिका कपूर की रिपोर्ट आई नेगेटिव, जानें क्यों अभी भी रहेंगी अस्पताल में

सार

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की इस बार टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले लगातार उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि कनिका की हालत स्थिर है और उन्हें कुछ समय तक अस्पताल में ही रखा जाएगा।

लखनऊ। जाने मानी गायिका कनिका कपूर की पांचवी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके बाद कोरोना का  खतरा कम हो गया है। हालांकि डाक्टरों का कहना है कि कनिका कपूर अभी फिलहाल अस्पताल में ही रहेंगी। कनिका की लगातार पांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। कनिका लखनऊ के पीजीआई में भर्ती हैं। 

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की इस बार टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले लगातार उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि कनिका की हालत स्थिर है और उन्हें कुछ समय तक अस्पताल में ही रखा जाएगा। ताकि बेहतर तरीके से इलाज किया जा सके और उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई है। ये कहा जा रहा है कि कनिका के तीसरे टेस्ट लेने में कोई गड़बड़ी हुई थी।  उसे टेस्ट को टेस्ट की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

फिलहाल कहा जा रहा है कि कनिका की तबीयत स्थित है। वह आराम कर रही हैं और सारे काम कर रही हैं। इसी बीच कनिका कपूर सोशल मीडिया में एक  इमोशनल पोस्ट भी शेयर थी। असल में पिछले महीने कनिका लंदन से लखनऊ आई थीं। जिसके बाद वह कई  कार्यक्रमों में शामिल हुई जिसके बाद कई लोगों में कोरोना संक्रमित होने का आरोप लगा। कनिका के साथ कई नेता पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि कनिका ने अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया में दी थी लेकिन बाद में उसे हटा लिया गया था।

यही नहीं कनिका ने मेडिकल स्टॉफ पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था जिसके बाद पीजीआई के डाक्टरों ने कहा कि कनिका अपने को वीवीआई समझ रही हैं और उसी तरह बर्ताव कर रही हैं। लेकिन अस्पताल में डाक्टर के लिए मरीज हैं और उसका इलाज करना उनका धर्म है। जिसके बाद सोशल मीडिया में कनिका की किरकिरी हुई थी और उसके बाद उसके रूख में नरमी आई थी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल