येदियुरप्पा के बहुमत सिद्ध करने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने खेला दांव, 14 बागी विधायक अयोग्य घोषित

Published : Jul 28, 2019, 12:35 PM IST
येदियुरप्पा के बहुमत सिद्ध करने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने खेला दांव, 14 बागी विधायक अयोग्य घोषित

सार

राज्य में भाजपा ने नई सरकार का गठन किया है और वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा को राज्य की कमान सौंपी है। येदियुरप्पा ने राज्य के 21वें मुख्यमंत्री की शपथ ली है। राज्य की विधानसभा में भाजपा के पास 105 विधायकों का समर्थन है। जबकि कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के पास 99  विधायकों का समर्थन है। तीन दिन पहले ही विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने तीन विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था।

कर्नाटक विधानसभा के अध्य्क्ष केआर रमेश कुमार ने अपना दांव चलते हुए कांग्रेस और जेडीएस 14 विधायकों को अयोग्य करार दिया था। जिसके बाद राज्य की राजनीति गर्मा गयी है। हालांकि पहले राज्य की नई भाजपा सरकार विधानसभा अध्यक्ष को हटाने की रणनीति बना रही थी।

 लेकिन उससे पहले ही विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने भाजपा को झटका देते हुए कांग्रेस के 11 और जेडीएस के 3 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है। राज्य की नई येदियुरप्पा सरकार को सोमवार को सदन में बहुमत सिद्ध करना है। भाजपा को 106 विधायकों का समर्थन है।

शुक्रवार को राज्य में भाजपा ने नई सरकार का गठन किया है और वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा को राज्य की कमान सौंपी है। येदियुरप्पा ने राज्य के 21वें मुख्यमंत्री की शपथ ली है। राज्य की विधानसभा में भाजपा के पास 105 विधायकों का समर्थन है।

जबकि कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के पास 99  विधायकों का समर्थन है। तीन दिन पहले ही विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने तीन विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था। जिसके तहत ये तीनों विधायक दलबदल कानून के तहत अगले विधानसभा में चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

वहीं आज एक बार विधानसभा अध्यक्ष ने बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किया है। सोमवार को राज्य में येदियुरप्पा सरकार को बहुतम घोषित करना है। हालांकि विधायकों को अयोग्य हो जाने के बाद सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के आज के फैसले के बाद भाजपा और बागी विधायकों की दिक्कतें बढ़ गयी हैं। गौरतबल है कि राज्य में 21 दिनों तक चले सियासी घमासान के बाद राज्य में कुमारस्वामी सरकार पिछले मंगलवार को गिर गयी थी।

क्योंकि वह सदन में बागी विधायकों के कारण बहुमत नहीं सिद्ध कर सकी थी। सदन में बहुमत के दौरान कुमारस्वामी सरकार 99 विधायकों का समर्थन मिला था। जबकि राज्य सरकार को 105 विधायकों जरूर थी। इसके बाद राज्य में येदियुरप्पा ने शुक्रवार को सरकार बनाई।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल