कश्मीर: मां ने नाबालिग बेटे समेत चार लोगों से करवाया नौ साल की सौतेली बेटी का रेप, फिर मार डाला

Gursimran Singh |  
Published : Sep 09, 2018, 12:32 AM IST
कश्मीर: मां ने नाबालिग बेटे समेत चार लोगों से करवाया  नौ साल की सौतेली बेटी का रेप, फिर मार डाला

सार

बच्ची के साथ हुई रूह कंपा देने वाली दरिंदगी। आंखें निकालने के बाद बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या, गुप्तांगों में एसिड डालकर जला दिया

जम्मू-कश्मीर के उरी में नौ साल की मासूम बच्ची के गैंगरेप और हत्या के मामले में पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें लड़की की सौतेली मां और सौतेले भाई भी शामिल हैं। दो आरोपी नाबालिग हैं। आरोपियों ने बच्‍ची के साथ गैंगरेप के बाद भी हैवानियत की सभी हदें पार कर दी थीं। पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म करने के बाद सौतेली मां ने लड़की को पकड़ा और नाबालिग भाई ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर मार डाला। यही नहीं हैवानों ने मासूम बच्ची की आंखें तक निकाल दीं और फिर गुप्तांग में एसिड डाल दिया। यह अपराध इतना वीभत्स था कि एक कार्यक्रम के दौरान इस घटना का जिक्र कर बारामुला के एसएसपी इम्तियाज हुसैन रोने लगे।

"

24 अगस्त को उरी में रहने वाले अकरम खान (काल्पनिक नाम) ने अपनी 9 साल की बच्ची के घर से गायब होने की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर बच्ची की खोज शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सबसे बड़ा सुराग उस वक्त मिला जब लड़की के पिता ने बताया कि उसने दो शादियां की हैं। दूसरी पत्नी झारखंड की रहने वाली है। लापता हुई बच्ची दूसरी पत्नी की बेटी है। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि अकरम की पहली पत्नी घर के बाहर का कामकाज देखती थी, वहीं दूसरी घर का काम करती थी। 

2 सितंबर को बच्ची का शव घर से एक किलोमीटर दूर सड़ी-गली हालत में मिला था। मेडिकल जांच में खुलासा हुआ कि बच्ची की हत्या की गई थी। घर के पास शव मिलने के बाद पुलिस का संदेह पुख्ता हो गया कि इसमें परिवार का ही कोई शामिल है। आसपास की गई जांच के दौरान पुलिस को सौतेली मां और बेटे का हाथ होने सूचनी मिली। जब दोनों से पूछताछ की गई तो सारा मामला खुल गया। पुलिस के मुताबिक, बच्ची की हत्या में उसकी सौतेली मां और सौतेले भाई दोनों शामिल थे।

दरअसल, अकरम की पहली पत्नी अपनी सौतन से रंजिश रखती थी, क्योंकि उसका पति ज्यादा समय सौतन और उसकी बेटी के साथ बिताता था। इसी जलन में उसने सौतन की मासूम बेटी को जान से मारने का षड्यंत्र रचा। 

पुलिस के अनुसार, 24 तारीख को वह अपनी सौतेली बेटी को लेकर जंगल में गई, जहां उसका नाबालिग बेटा पहले से ही अपने दो दोस्तों के साथ उनका इंतजार कर रहा था। कुछ समय बाद एक और युवक वहां पहुंच गया। इसके बाद नाबालिग सौतेले भाई ने अन्य युवकों के साथ मासूम के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद सौतेली मां ने लड़की को पकड़ा और भाई ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। एक अन्य युवक ने गाड़ी में इस्तेमाल होने वाले एसिड से बच्ची के शव को जलाने का प्रयास किया। आरोपियों ने बच्ची की आंखें तक निकाल दीं। इसके बाद उसके गुप्तांगों में एसिड डाल दिया। फिर सभी शव को झाड़ियों में छिपाकर वहां से भाग गए। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और एसिड की बोतल को बरामद कर ली है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान