कड़ी सुरक्षा के बीच वाराणसी जेल भेजे गए 30 कश्मीरी कैदी

Published : Aug 20, 2019, 07:10 PM IST
कड़ी सुरक्षा के बीच वाराणसी जेल भेजे गए 30 कश्मीरी कैदी

सार

जम्मू कश्मीर की जेलों में बंद 30 कैदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच वाराणसी जेल में शिफ्ट किया गया है। इसमें हिज्बुल मुजाहिदीन के खूंखार आतंकी, पाकिस्तान जासूसों समेत कई पत्थरबाज़ भी शामिल हैं।   

वाराणसी: जम्मू कश्मीर जेल से 30 बंदियों को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान सोमवार शाम 7 बजे  लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा। सूत्रों के अनुसाj विमान में जम्‍मू कश्‍मीर की जेलों में बंद कई आतंकवादी भी शामिल हैं। सुरक्षा कारणों से सभी को वहां से बाहर भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद  वहां कुछ लोगो द्वारा बड़ी साजिश रची जा रही है।बताया जा रहा है कि हिजबुल के कई आतंकियों और पत्थरबाज़ों को भी बनारस शिफ्ट किया गया।

इस दौरान डीएम सुरेंद्र सिंह एसएसपी आनंद कुलकर्णी समेत कई थानों की फोर्स एयर पोर्ट से लेकर जेल तक मौजूद रही।वहां से दो दर्जन से ज्यादे जम्मू पुलिस ,केंद्रीय एजेंसियां ,आरपीएफ भी मौजूद रही ।

सीआईएसएफ ,सीआरपीएफ की घेरा बंदी में सभी को सीसीटीवी लगे वज्र वाहनों में बैठाया गया।पूरे मार्ग पर पहले से ही पुलिस ने ट्रैफिक रोक दिया था।इन बंदियों को जिन बैरकों में रखा गया है, वहां किसी को जाने की इजाजत नही है।साथ ही पहले से रह रहे किसी बन्दी से उन्हें मिलने नही दिया जाएगा।

यूपी पुलिस की स्‍पेशल टीम वायुसेना के विमान से इन सभी बंदियों को लाने के लिए भेजी गई थी।   

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम
International Women's Day 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने SVNIT सूरत में 50 महिला प्रोफेसर्स को किया सम्मानित