केजरीवाल ने 10 से 20 करोड़ में बेचे विधानसभा के टिकट, आप के पूर्व विधायक का दावा

Published : Jan 19, 2020, 08:47 AM IST
केजरीवाल ने 10 से 20 करोड़ में बेचे विधानसभा के टिकट, आप के पूर्व विधायक का दावा

सार

कभी अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले आम आदमी के पूर्व विधायक आदर्श शास्त्री ने कांग्रेस का दामना थाम लिया है। इससे पहले बदरपुर से पार्टी के ही विधायक एनडी शर्मा ने भी केजरीवाल पर टिकट बेचे जाने का आरोप लगाया है। आप के पूर्व विधायक आदर्श शास्त्री का दावा है कि केजरीवाल ने 10 से 20 करोड़ में दिल्ली विधानसभा के टिकट बेचे हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कांग्रेस का दामन थामने के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक आदर्श शास्त्री ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10-20 करोड़ में टिकट बेचे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि केजरीवाल पर इस तरह के आरोप लगे हैं। इससे पहले भी उन पर टिकट बेचे जाने के आरोप लग चुके हैं।

कभी अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले आम आदमी के पूर्व विधायक आदर्श शास्त्री ने कांग्रेस का दामना थाम लिया है। इससे पहले बदरपुर से पार्टी के ही विधायक एनडी शर्मा ने भी केजरीवाल पर टिकट बेचे जाने का आरोप लगाया है। आप के पूर्व विधायक आदर्श शास्त्री का दावा है कि केजरीवाल ने 10 से 20 करोड़ में दिल्ली विधानसभा के टिकट बेचे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर टिकट बेचे जाने को लेकर सनसनी फैला दी है।

केजरीवाल पर उनके ही पार्टी के विधायकों ने टिकट बेचे जाने का आरोप लगाया है। हालांकि आप ने आदर्श शास्त्री को टिकट नहीं दिया जिसके बाद नाराज होकर शास्त्री ने आप छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है, वहीं कांग्रेस ने शास्त्री को द्वारका विधानसभा टिकट दिया है। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने टिकट बेचे हैं और इसी कारण उनका टिकट काट दिया गया है।

इस सीट पर आप ने विनय मिश्रा को टिकट दिया है। जो कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा के बेटे हैं। विनय मिश्रा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी क सदस्यता ली थी और उन्हें पार्टी ने द्वारका से उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी एक प्रत्याशी के बेटे ने दावा किया था कि केजरीवाल ने उनके पिता को रुपये लेकर टिकट दिया है। हालांकि आप ने इसे विरोधियों की साजिश बताया था।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण