बुलंदशहर फायरिंग का एक्सक्लूसिव वीडियो

Dec 4, 2018, 3:59 PM IST

बुलंदशहर में हुई हिंसा में नए नए खुलासे हो रहे हैं। आज सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी हुआ है। जिसमें पुलिस की गोली से घायल युवक सुमित दिखाई दे रहा है। उसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। 

यह वीडियो तब का है जब सुमित को पेट में गोली लगी थी। यह वीडियो भीड़ में से ही किसी ने बनाया है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि सुमित के पेट में गोली लगी है। जिसके बाद उसके दोस्त उसे सहारा देते हुए ले जा रहा है। 
सुमित के परिजनों का कहना है कि वह अपने एक दोस्त को बस स्टैण्ड पर छोड़ने आया था। तभी पुलिस की गोली उसे लगी। सुमित की मौत से उसके परिजन बेहाल हैं। परिजनों ने मुआवजे के रुप में सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद की मांग करते हुए दोषी पुलिसवालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।