Team MyNation | Updated: Nov 12, 2018, 2:44 PM IST
अयोध्या में राम मन्दिर को लेकर भी किन्नर अखाड़ा अपने खून का एक-एक कतरा बहाने को तैयार है। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण और किन्नर अखाड़ा की प्रवक्ता अनीता मां का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा और ज़रूरत पड़ेगी तो किन्नर अपने खून से सींच कर राम मंदिर बनाएंगे।
राम मंदिर को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां लोगों को बेवकूफ बनाती रही है। इस बार हम राम मंदिर के लिए किन्नर आगे आएंगे चाहे इसके लिए हमे अपना खून भी बहाना पड़े।
किन्नर अखाड़े ने प्रयागराज में यह बयान दिया। इस बार के कुंभ में किन्नर अखाड़ा जोरशोर से अपनी देवत्व यात्रा निकालेगा। 20 नवंबर को किन्नर अखाड़ा अपना भूमिपूजन करेगा और 6 जनवरी को धूमधाम से अपनी देवत्व यात्रा यानी पेशवाई करेगा। जिसमें भारी संख्या में अलग अलग राज्यों के किन्नरों का जमावड़ा देखने को मिलेगा।