किरण खेर ने शेयर किया अपना वीडियो, कहा #MainBhiChowkidar हूं

Published : Mar 17, 2019, 05:46 PM ISTUpdated : Mar 17, 2019, 06:01 PM IST
किरण खेर ने शेयर किया अपना वीडियो, कहा #MainBhiChowkidar हूं

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम बदलने के बाद अब बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी ट्विटर पर अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ जोड़ लिया है। ऐसे में किरण खेर ने अपना एक खूबसूरत वीडियो शेयर कर कहा ‘मैं भी चौकीदार हूं’।   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की रात को अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदल लिया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर 'चौकीदार नरेंद्र मोदी' कर लिया। पीएम मोदी के साथ बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी ट्विटर पर अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ शब्द जोड़ लिया है। 

इस लिस्ट में अब चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री किरण खेर ने भी ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'चौकीदार' लगा लिया है। नाम बदलने के साथ उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह बोल रही हैं- 'मैं मां हूं, बहन हूं, प्यार हूं, पर राक्षसों के वध के लिए शेर पे सवार हूं, मैं भी चौकीदार हूं।'

बता दें पीएम मोदी ने शनिवार को #MainBhiChowkidar से प्री-पोल कैंपेन की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था। साथ ही लिखा 'मैं अकेला नहीं हूं। हर वो इंसान जो भ्रष्टाचार से लड़ रहा है, गंदगी और समाजिक बुराइयों से लड़ रहा है वह भी चौकीदार है। हर वो इंसान जो देश की प्रगति के लिए काम कर रहा है वह चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है मैं भी चौकीदार।' वीडियो में वह कह रहे हैं, 'आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है।'

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान