खाक हुआ किसान का आशियाना

Nov 14, 2018, 2:57 PM IST

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक किसान के घर अचानक आग लग गई। जिसमें उसका सब कुछ जलकर राख हो गया। यह घटना सौरा गांव की है। पीड़ित किसान का नाम अरविंद पटेल है। 

आग लगने की इस घटना में किसान की एक भैंस की भी मौत हो गई और खेती का पूरा सामान जल गया। जिसमें भारी मात्रा में अनाज भी था। अरविंद के मकान की जगह अब सिर्फ राख का ढेर ही बच गया है। इस घटना में उसे लाखों का नुकसान हुआ है।