जानें क्यों कांग्रेस ने टाल दिया है नए भवन के उद्घाटन का कार्यक्रम

Published : Dec 05, 2019, 10:34 AM IST
जानें क्यों कांग्रेस ने टाल दिया है नए भवन के उद्घाटन का कार्यक्रम

सार

कांग्रेस का मुख्यालय दीनदयाल मार्ग पर बन रहा है। हालांकि कांग्रेस न इसका दरवाजा बहादुर शाह जफर मार्ग की तरफ खोला है। लेकिन ये भाजपा के मुख्यालय के करीब है। जानकारी के मुताबिक इस मुख्यालय का उद्घाटन 28 दिसंबर को होना था। लेकिन अब कांग्रेस ने इसकी तारीख टाल दी है। नई तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। माना जा रहा कि अगले साल इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस बहुमंजिला इमारत को भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बनाया गया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस का पता फिलहाल दिल्ली में 24 अकबर रोड ही रहेगा। क्योंकि कांग्रेस ने नए मुख्यालय के उद्घाटन का कार्यक्रम रोक दिया है। हालांकि अभी तक इस मुख्यालय का काम पूरा नहीं हुआ है। क्योंकि दिल्ली में निर्माण पर रोक लगी है। कांग्रेस ने इस मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन रखा है।

कांग्रेस का मुख्यालय दीनदयाल मार्ग पर बन रहा है। हालांकि कांग्रेस न इसका दरवाजा बहादुर शाह जफर मार्ग की तरफ खोला है। लेकिन ये भाजपा के मुख्यालय के करीब है। जानकारी के मुताबिक इस मुख्यालय का उद्घाटन 28 दिसंबर को होना था। लेकिन अब कांग्रेस ने इसकी तारीख टाल दी है। नई तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। माना जा रहा कि अगले साल इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस बहुमंजिला इमारत को भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बनाया गया है। 24 अकबर रोड के कार्यालय से कांग्रेस देश की सत्ता कई बार चला चुकी है।

लेकिन पुराना कार्यालय होने के कारण यहां पर जगह कम थी। लिहाजा इसके लिए दीन दयाल मार्ग पर कांग्रेस को जमीन आवंटित की गई। भाजपा ने दो साल पहले ही दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर नया मुख्यालय बनाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब अगले साल मार्च तक ही नए मुख्यालय का उद्घाटन हो सकता है। फिलहाल कांग्रेस का दफ्तर 24 अकबर रोड पर है। कांग्रेस 1978 से ही इस मुख्यालय से पार्टी की गतिविधियों को संचालित कर रही हैं। हालांकि इसके बाद संगठन में बहुत विस्तार हुआ है और संगठन के बड़ा होने का कारण पदाधिकारी भी बढ़े है।

लिहाजा इस मुख्यालय में जगह की कमी हो गई है। क्योंकि इसके करीब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का आवास है। बहरहाल कांग्रेस के इस नए मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन रखा गया है। फिलहाल 24 अकबर रोड से ही कांग्रेस मुख्यालय संचालित होगा। हालांकि इस मुख्यालय के शुरू होने के कार्यकर्ताओं को काफी लाभ होगा क्योंकि ये मेट्रो और बस रूट पर है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश