जानें क्यों कनिका कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को छोड़ा पीछे

Published : Apr 25, 2020, 02:11 PM ISTUpdated : Apr 25, 2020, 02:12 PM IST
जानें क्यों कनिका कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को छोड़ा पीछे

सार

पिछले महीने ही कनिका कपूर को कोरोना वायरस हुआ था। हालांकि अब वह ठीक हो गई हैं। लेकिन वह कोरोनावायरस को लेकर सुर्खियों में आई थई।  कनिका लंदन से भारत लौटी थी और उन्होंने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया था और उन्हें 14 दिनो तक घर में रहना था। लेकिन वह कई पार्टियों में गई जहां कई नेता भी शामिल हुए। 

नई दिल्ली। देश में चल रहे कोरोना लॉकडाउन के बीच सिंगर कनिका कपूर ने  फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया है। इंटरनेट पर लॉकडाउन के दौरान कनिका कपूर और रामायण को सबसे ज्यादा किया गया सर्च किया है। आमतौर पर सर्च इंजन में सबसे ज्यादा प्रियंका चोपड़ा को सर्च किया जाता है। लेकिन इस बार कनिका कपूर ने बाजी मारी है। हालांकि कनिका कपूर कोरोना को लेकर चर्चित रही।

                                                                
पिछले महीने ही कनिका कपूर को कोरोना वायरस हुआ था। हालांकि अब वह ठीक हो गई हैं। लेकिन वह कोरोनावायरस को लेकर सुर्खियों में आई थई।  कनिका लंदन से भारत लौटी थी और उन्होंने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया था और उन्हें 14 दिनो तक घर में रहना था। लेकिन वह कई पार्टियों में गई जहां कई नेता भी शामिल हुए। इसके बाद कनिका कपूर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अब लॉकडाउन के दौरान वेब सर्विस प्रोवाइडर याहू ने एक सर्वे रिलीज किया है। यह सर्वे पिछले एक महीने में यूजर्स के डेली सर्च के आधार पर है। इसमें बताया गया है कि पिछले महीने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा कनिका कपूर और रामायण को सर्च किया गया है।

हालांकि जो आंकड़े दिए गए हैं  वह इंटरटेंमेंट के हैं। आमतौर पर प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा सर्च की जाती हैं और टॉप पर रहती हैं। लेकिन इस बार कनिका कपूर ने बाजी मारी है। इसके बाद कनिका सबसे ज्यादा सर्च सेलिब्रिटी बन गईं। वहीं रामायण को भी सर्च किया गया है। दूरदर्शन ने लॉकडाउन के दौरान रामायण और महाभारत को शुरू किया है और कई सालों के बाद दूरदर्शन ने टीआरपी के मामले सभी चैनलों को पीछे छोड़ दिया है। कनिका और रामायण के बाद अमिताभ बच्चन और रजनीकांत सबसे अधिक सर्च किए सेलेब्स हैं। की लिस्ट में टॉप पर हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश