जानें क्यों मानसून सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे सोनिया और राहुल

Published : Sep 13, 2020, 07:43 AM IST
जानें क्यों मानसून सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे सोनिया और राहुल

सार

असल में सोनिया गांधी का स्वास्थ्य काफी दिनों से ठीक नहीं चल रहा है और वह 30 अगस्त को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई थी।  इसके बाद उनकी और कई जांचें विदेश में की जानी थी। लेकिन कोरोना संकट के कारण वह विदेश नहीं जा सकी।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी फिलहाल संसद के मानसून सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे। सोनिया गांधी का स्वास्थ्य खराब चल रहा है और वह मेडिकल टेस्ट के लिए शनिवार को विदेश रवाना हुईं और उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश गई हैं क्योंकि कोरोना महामारी के कारण उनकी जांच टल गई थी। वहीं विदेश जाने से पहले सोनिया गांधी ने संगठन में व्यापक बदलाव को मंजूरी दी।

असल में सोनिया गांधी का स्वास्थ्य काफी दिनों से ठीक नहीं चल रहा है और वह 30 अगस्त को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई थी।  इसके बाद उनकी और कई जांचें विदेश में की जानी थी। लेकिन कोरोना संकट के कारण वह विदेश नहीं जा सकी। लेकिन अब ठीक होते हालत के बाद सोनिया गांधी विदेश गई हैं। वहीं विदेश जाने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया और सोनिया  गांधी के खिलाफ आवाज उठाने वाले पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद समेत चार वरिष्ठ नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया।

वहीं कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति में भी बदलाव कर उसका पुनर्गठन किया। सोनिया गांधी ने सीडब्लूसी में गांधी परिवार के लोगों को जगह दी हैं।  वहीं गांधी परिवार के खिलाफ बगावत करने वाले नेताओं को किनारा किया है। वहीं सोननिया ने गुलाम नबी आजाद, मोतीलाल वोरा, अंबिका सोनी और मल्लिकार्जुन खड़गे को महासचिव पद  हटाया है। वहीं कई नेताओं को जगह दी है।  वहीं सोनिया ने 23 नेताओं में शामिल आजाद को महासचिव पद से हटाने के साथ ही उनकी राज्यसभा में ताकत को कम किया है।

सोनिया ने पिछले दिनों ही राज्यसभा के लिए एक समिति का गठन किया है और इसमें अपने करीबी अहमद पटेल को जगह दी है। ये समिति राज्यसभा में लिए जाने वाले फैसलों पर अपनी मुहर लगाएगी जबकि पहले आजाद और आंनद शर्मा ही राज्यसभा के मुद्दों पर फैसला लेते थे। इसके साथ ही सोनिया गांधी ने पार्टी के संगठन एवं कामकाज से जुड़े मामलों के लिए समिति का गठन किया गया है। इस विशेष समिति में एके एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और रणदीप सिंह सुरजेवाला को शामिल किया है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार