कुमारस्वामी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, कोर्ट ने स्पीकर से कहा विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लें

Published : Jul 17, 2019, 11:21 AM IST
कुमारस्वामी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, कोर्ट ने स्पीकर से कहा विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लें

सार

आज सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक में बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला हो गया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विधायकों को राहत तो मिली है साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के अधिकारों को भी पूरा सम्मान दिया गया है। अब विधानसभा अध्यक्ष जब चाहें विधायकों के इस्तीफे पर फैसला ले सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने आज कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राज्य से विधानसभा अध्यक्ष को आदेश दिया है कि वह कर्नाटक के 15 बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लें। हालांकि कोर्ट ने ये भी कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पर इस्तीफा लेने के लिए किसी समससीमा में फैसला लेने के लिए दबाव नहीं डाला जाएगा। यही नहीं विधायकों के पक्ष में पक्ष में फैसला देते हुए कहा कि विधायकों को भी विधानसभा में मौजूद होने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। 

आज सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक में बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला हो गया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विधायकों को राहत तो मिली है साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के अधिकारों को भी पूरा सम्मान दिया गया है। अब विधानसभा अध्यक्ष जब चाहें विधायकों के इस्तीफे पर फैसला ले सकते हैं।

लेकिन ये कुमारस्वामी सरकार के लिए भी बड़ा झटका है क्योंकि कोर्ट ने ये भी कहा है कि विधायकों से सदन में मौजूद रहने के लिए दबाव नहीं डाला जा सकता है। जाहिर हैं कि 18 जुलाई को होने वाले विश्वासमत में विधायक सरकार के खिलाफ वोट कर सकते हैं या फिर सदन में मौजूद नहीं रहेंगे।

जिसका असर कुमारस्वामी सरकार पर पड़ेगा। वहीं अब राज्य की कुमारस्वामी सरकार अल्पमत में आ गयी है। असल में बागी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में अपने इस्तीफे स्वीकार करने के लिए याचिका दी थी। जिसके बाद मंगलवार को कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला आज तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।

हालांकि कुमारस्वामी और विधानसभा अध्यक्ष ने बागी विधायकों की याचिका पर विचार करने के सुप्रीम कोर्ट के अधिकार पर सवाल उठाए थे। वहीं बागी विधायक विधानसभा अध्यक्ष आर रमेश कुमार पर आरोप लगा रहे हैं कि वह बहुमत खो चुकी सरकार को सहारा देने की कोशिश कर रहे हैं।

बागी विधायकों के वकील ने कहा था कि इन विधायकों को व्हिप के आधार पर सदन में उपस्थित रहने से छूट दी जानी चाहिए क्योंकि मौजूदा सरकार अल्पमत में हैं। वहीं सरकार की तरफ से वकील ने कहा कि बागी विधायक सरकार को गिराना चाहते हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम