mynation_hindi

तीसरा शाही स्नान: अबतक 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी (देखें वीडियो)

dhananjay Rai |  
Published : Feb 10, 2019, 01:30 PM IST

मेला प्रशासन का दावा है कि सुबह 11 बजे तक1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। आज तीन करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे, ऐसी संभावना है। सभी अखाड़ों को अमरत्व स्नान के लिए 40-40 मिनट का समय दिया गया है। स्नान के लिए 41 घाट तैयार किए गए हैं। 
 

प्रयागराज --कुंभ मेले का आज तीसरा और अंतिम शाही स्नान है। वसंत पंचमी के पवित्र मौके पर मध्यरात्रि से श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान शुरू कर दिया। शाही स्नान के लिए सुबह सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री पंचायती अटल अखाड़ा अपने शिविर से निकले। हर-हर महादेव, जय श्रीराम के उद्घोष के साथ दोनों अखाड़ों के संत कतारबद्ध होकर संगम पहुंचे। सुबह 6:15 बजे महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा के संतों ने संगम घाट पर तीसरा शाही स्नान किया। इसके बाद निरंजनी अखाड़ा, आनंद अखाड़ा, जूना, आवाहन और अग्नि अखाड़ा के संतों ने शाही स्नान किया। मेला प्रशासन का दावा है कि सुबह 11 बजे तक1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। आज तीन करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे, ऐसी संभावना है। सभी अखाड़ों को अमरत्व स्नान के लिए 40-40 मिनट का समय दिया गया है। स्नान के लिए 41 घाट तैयार किए गए हैं। 
 

00:29दीयों और आकर्षक लाइटों से जगमगा उठा सरयू तट, कुछ ऐसा दिखा नजारा00:53सरयू के बीच राम मंदिर उद्घाटन का लाइव टेलीकास्ट03:11रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम को भव्य सरयू आरती00:21विक्की-कैटरीना, रणबीर-आलिया भी पहुंचे अयोध्या राम मंदिर01:25राम मंदिर उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने संतों और अतिथियों को दिया धन्यवाद01:10पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर बरसाए फूल00:22राम मंदिर उद्घाटन पर पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक भी साथ00:46बॉलीवुड क्वीन कंगना रौनत भी पहुंचीं अयोध्या, लगाए जयश्री राम के नारे 00:20राम मंदिर उद्घाटन पर पुष्पवर्षा में लाल हुई सरयू01:05राम मंदिर में शंखनाद के साथ जयश्री राम का घोष