लालू के करीबी बिहार के वरिष्ठ आरजेडी नेता को पांच साल जेल की सजा

Published : Feb 22, 2019, 06:07 PM IST
लालू के करीबी बिहार के वरिष्ठ आरजेडी नेता को पांच साल जेल की सजा

सार

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव के करीबी रहे बिहार के पूर्व सड़क निर्माण मंत्री इलियास हुसैन को पांच साल कारावास की सजा सुनाई गई है। हुसैन पर कोलतार घोटाले का आरोप  सिद्ध हो गया है।

रांची में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने कोलतार घोटाला मामले में लालू के करीबी इलियास हुसैन को पांच साल और एक ठेकेदार को सात साल कैद की सजा सुनाई है। इन दोनों पर बीस लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।  

सीबीआई अदालत न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने 22 साल पुराने मामले की सुनवाई करते हुए मंगलवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

इस मामले की जानकारी देते हुए अधिवक्ता अरविंद सिंह ने बताया कि "बिहार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन को पांच साल जेल और ठेकेदार डी.एन. सिंह को सात साल जेल की सजा सुनाई गई है। 

आरोप है कि बिहार में सड़क निर्माण के लिए 1994 से 1996 के बीच, सड़क निर्माण के लिए 3,266 मीट्रिक टन कोल तार खरीदा गया था। जिसके बाद 1997 में इस डील में 1.57 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया। 

इसकी प्राथमिकी 1997 में दर्ज की गई जिसके बाद पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। 
सजा पाने वाला पूर्व मंत्री इलियास हुसैन ने डेहरी विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। लेकिन बाद में उसकी सदस्यता  है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश