जानें क्यों, संडे हो या मंडे लालू खाएं रोज चार अंडे

Published : Jul 07, 2019, 01:19 PM IST
जानें क्यों, संडे हो या मंडे लालू खाएं रोज चार अंडे

सार

लालू प्रसाद यादव को सजा हो चुकी है। लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण वह रांची के रिम्स में भर्ती हैं। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद लालू की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गयी थी और उन्होंने खाना पीना छोड़ दिया था। जिसके कारण डाक्टरों को उन्हें इंसुलिन देनी पड़ी थी। डाक्टरों का कहना है कि लालू के शरीर में प्रोटीन की कमी आ रही है। 

चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद सजा काट रहे बिहार पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रांची के रिम्स में भर्ती हैं। लालू काफी अरसे से रिम्स में इलाज करा रहे हैं। लेकिन अभी तक उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है।

रांची रिम्स में डाक्टर रोज लालू प्रसाद यादव को चार अंडे खाने को दे रहे हैं ताकि उसके शरीर में प्रोटीन की कोई कमी न हो। पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव ने डाक्टरों से आम देने को कहा था, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें जामुन खाने की सलाह दी थी। ताकि उनका शुगर का स्तर नियंत्रित रहे।

लालू प्रसाद यादव को सजा हो चुकी है। लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण वह रांची के रिम्स में भर्ती हैं। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद लालू की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गयी थी और उन्होंने खाना पीना छोड़ दिया था। जिसके कारण डाक्टरों को उन्हें इंसुलिन देनी पड़ी थी।

डाक्टरों का कहना है कि लालू के शरीर में प्रोटीन की कमी आ रही है। जिसके कारण उन्हें चार अंडे दिए जा रहे हैं। ताकि उनकी शरीर की जरूरतों को पूरा किया जा सके। डाक्टरों का कहना है कि लालू की किडनी खराब हो रही है। जिसके कारण उन्हें चार अंडे खाने को दिए जा रहे हैं। लालू शुगर के भी मरीज हैं।

पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव ने जमकर आम खाए। जिसके कारण उनके शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ गयी है। जिसके बाद डाक्टरों ने उनके आम खाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। डाक्टरों ने लालू से एक आम दिन में खाने का कहा था जबकि लालू ने दस दिन में 30 आम खाए।

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव को आम बहुत पसंद हैं और वह खाने पीने के भी काफी शौकीन हैं। लेकिन इस बदपरहेजी के कारण लालू को और भी ज्यादा बीमारियां घेर रही हैं। फिलहाल लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य देखते हुए डाक्टरों ने लालू के नॉनवेज खाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान