चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू यादव की सेहत बिगड़ी

Published : Nov 19, 2018, 01:33 PM IST
चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू यादव की सेहत बिगड़ी

सार

लालू यादव अभी यहां राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती हैं। उनका इलाज करने वाले रिम्स के डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि फोड़े की वजह से मधुमेह से ग्रस्त लालू का शुगर और रक्तचाप पिछले दो-तीन दिनों में बढ़ गया है। 

रांची-- चारा घोटाला मामले में रांची की बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सेहत लगातार बिगडती जा रही है। लालू के दाहिने पैर में फोड़ा हो गया है जिससे उनकी सेहत और खराब हो गई है। लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर ने यह जानकारी दी। 

लालू यादव अभी यहां राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती हैं। उनका इलाज करने वाले रिम्स के डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि फोड़े की वजह से मधुमेह से ग्रस्त लालू का शुगर और रक्तचाप पिछले दो-तीन दिनों में बढ़ गया है। 

उन्होंने कहा कि शुगर बढ़ने के बाद उसे काबू में लाने के लिये लालू यादव को दी जाने वाली इंसुलिन की मात्रा बढ़ा दी गई है। डॉक्टर ने कहा कि लालू का क्रिएटिनिन स्तर भी 1.5 से बढ़कर 1.85 हो गया है और उनका ब्लड सेल काउंट भी 12 हजार हो गया जो सामान्य रूप से 4000 से 8000 के बीच रहता है।  

उन्होंने कहा, ‘‘संक्रामक फोड़े को ठीक होने में कुछ वक्त लगेगा।’’ लालू की सेहत पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। राजद अध्यक्ष के करीबी लोगों ने बताया कि फोड़े की वजह से उन्हें खड़े होने और शौचालय जाने में भी समस्या आ रही है। 

यह पूछे जाने पर कि क्या लालू को किसी दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित करने की आवश्यकता है, उमेश प्रसाद ने कहा कि रिम्स में मरीज का समुचित ध्यान रखा जा रहा है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल
Pure Vivah Lagan Utsav 2026: SRK ग्रुप की पहल, 75 बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न