जानें कैसे संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भारत ने चीन को मात, तिलमिलाया ड्रैगन

Published : Sep 16, 2020, 07:35 AM ISTUpdated : Sep 16, 2020, 09:48 AM IST
जानें कैसे संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भारत ने चीन को मात, तिलमिलाया ड्रैगन

सार

वहीं भारत ने इसके साथ ही आर्थिक और सामाजिक परिषद की अन्य निकाय- कमेटी फॉर प्रोग्राम एंड को-ऑर्डिनेशन और कमिशन ऑन पोपुलेशन एंड डेवलपमेंट की दो अन्य सीटों पर जीत दर्ज की है।  इनका कार्यकाल 2021 में शुरू होगा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत अपना कार्यकाल अस्थायी सदस्य के रूप में शुरू करेगा।

नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में  यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑफ स्टेटस ऑफ वीमेन के सदस्य के लिए हुए चुनाव में चीन को शिकस्त दी है। भारत ने इस जीत के साथ ही संयुक्त राष्ट्र में जीत की हैट्रिक बनाई है। महाससभा की बैठक कोरोना वायरस के चलते सत्र पहली बार वर्चुअली होने जा रही है। इस पद के लिए भारत का कार्यकाल चार साल के लिए होगा।

वहीं भारत ने इसके साथ ही आर्थिक और सामाजिक परिषद की अन्य निकाय- कमेटी फॉर प्रोग्राम एंड को-ऑर्डिनेशन और कमिशन ऑन पोपुलेशन एंड डेवलपमेंट की दो अन्य सीटों पर जीत दर्ज की है।  इनका कार्यकाल 2021 में शुरू होगा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत अपना कार्यकाल अस्थायी सदस्य के रूप में शुरू करेगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि इसकी जानकारी दी और कहा कि भारत ने विश्व निकाय की आर्थिक और सामाजिक परिषद की प्रतिष्ठित शाखा तीसरी बार जीत दर्ज की है।  उन्होंने बताया कि भारत को यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑफ स्टेटस ऑफ वीमेन का सदस्य चुना गया है। इसके जरिए भारत लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देगा।

 इसके अलावा भारत दो अन्य निकाय चुनावों में जीता है और संयुक्त राष्ट्र में तैनात स्थाई उप-प्रतिनिधि के. नागराज नायडू ने कहा कि भारत ने तीन आर्थिक और सामाजिक निकायों पर जीत दर्ज की है। जबकि एशिया-प्रशांत समूह से भारत, अफगानिस्तान और चीन इस पद  के लिए दौड़ थे। इसमें भारत ने चीन को हराया है। संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद के सभी 54 सदस्यों की वोटिंग से अफगानिस्तान और भारत को 39 और 38 वोट मिले हैं  जबकि दुनिया में साजिश करने वाले चीन को महज 27 वोट ही मिल पाए और वह इस पद की दौड़ से बाहर गया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश