जानें क्यों प्रियंका के यूपी दौरे से माया हुई बैचेन, किया हमला

Published : Feb 10, 2020, 06:48 AM IST
जानें क्यों प्रियंका के यूपी दौरे से माया हुई बैचेन, किया हमला

सार

प्रियंका गांधी ने संत रविदास की जयंती पर वाराणसी में मंदिर का दौरा किया। जिसके बाद बसपा खेमें में बैचेनी बढ़ गई। हालांकि प्रियंका गांधी और मायावती के बीच काफी अरसे से बयानबाजी चल रही है। लेकिन रविवार को ये और ज्यादा तेज हो गई। क्योंकि मायावती ने एक के बाद एक तीन बार सोशल मीडिया में प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए हमला किया।

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के वाराणसी दौरे से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती बैचेन हैं। बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के नेता संत रविदास मंदिर में केवल अपने हितों के लिए जा रहे हैं। उनका दलित समाज से कोई सरोकार नहीं है। लेकिन इतना तय है कि प्रियंका के वाराणसी दौरे से बसपा में खलबली मची हुई है। इसका उदाहरण मायावती का लगातार प्रियंका के खिलाफ सोशल मीडिया में बयान देना है।

प्रियंका गांधी ने संत रविदास की जयंती पर वाराणसी में मंदिर का दौरा किया। जिसके बाद बसपा खेमें में बैचेनी बढ़ गई। हालांकि प्रियंका गांधी और मायावती के बीच काफी अरसे से बयानबाजी चल रही है। लेकिन रविवार को ये और ज्यादा तेज हो गई। क्योंकि मायावती ने एक के बाद एक तीन बार सोशल मीडिया में प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए हमला किया। हालांकि मायावती के ट्वीट पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मायावती ने क्या कहा है लेकिन मुझे संत रविदास पर पूरा भरोसा है। उन्होंने हमेशा समानता की बात की है।

प्रियंका गांधी ने संत रविदास मंदिर में एक घंटे से अधिक समय बिताया। यही नहीं प्रियंका गांधी ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर से भी मुलाकात की। उधर मायावती ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों ने अपने शासन के दौरान संत रविदास जी के प्रति कोई सम्मान नहीं दिखाया। सत्ता से बाहर होने और अपने निहित स्वार्थों को पूरा करने के लिए, वे इसमें लिप्त हैं। इससे पहले भी मायावती प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साध चुकी हैं। पिछली बार मायावती ने कोटा में बच्चों की मौत पर प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा था और कहा था  कि उन्हें कोटा जाना चाहिए। लेकिन कांग्रेस सरकार होने के कारण वह वहां नहीं जा रही हैं। बहरहाल यूपी में प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर मायावती ही आक्रामक हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश