जानें क्यों ट्रंप ने मोदी को कहा 'भारत का पिता'

Published : Sep 25, 2019, 08:31 AM IST
जानें क्यों ट्रंप ने मोदी को कहा 'भारत का पिता'

सार

ट्रंप ने पीएम मोदी को एक महान नेता बताते हुए कहा कि उन्हें याद है कि कुछ साल पहले तक भारत की स्थिति खराब थी। लेकिन पीएम मोदी ने प्रयास कर देश की स्थिति में सुधार किया है। ट्रंप ने यूएनजीए की बैठक से अलग कहा कि "मेरी प्रधानमंत्री मोदी के साथ केमेस्ट्री काफी अच्छी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में शानदार काम किया है।

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का पिता बताया है। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को एकजुट रखने के लिए कई कार्य किए हैं। जैसा एक पिता परिवार को एकजुट रखने के लिए करता है। लिहाजा हम उन्हें 'भारत का पिता (फादर ऑफ इंडिया)' कहेंगे। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत की स्थिति सुधारने के लिए कई फैसले किए, जिनसे देश को फायदा पहुंचा है।

ट्रंप ने पीएम मोदी को एक महान नेता बताते हुए कहा कि उन्हें याद है कि कुछ साल पहले तक भारत की स्थिति खराब थी। लेकिन पीएम मोदी ने प्रयास कर देश की स्थिति में सुधार किया है। ट्रंप ने यूएनजीए की बैठक से अलग कहा कि "मेरी प्रधानमंत्री मोदी के साथ केमेस्ट्री काफी अच्छी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में शानदार काम किया है।

पीएम मोदी का तारीफ करते हुए ट्रंप ने दो दिन पहले हाउडी मोदी कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वह भारत को पसंद करते है और पीएम मोदी का भी वह सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि एनआरजी स्टेडियम में लोगों में जोश था और वह मोदी को प्यार करते हैं और इनके दिवाने हो गए थे। गौरतलब है कि हाउडी मोदी कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आमंत्रित किया था और इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने ट्रंप की तारीफ की थी।

पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में ट्रंप को आगामी चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी दिया। पीएम मोदी ने मंच से कहा था कि अबकी बार ट्रंप सरकार। इसको लेकर ट्रंप काफी खुश हुए थे और उन्होंने पीएम मोदी को अपना दोस्त बताया था। हाउडी मोदी कार्यक्रम में पचास हजार भारतीयों ने हिस्सा लिया था जबकि पूरे अमेरिका में साठ लाख भारतीय रहते हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश