भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा है। देश में सुरक्षा संबंधित गतिविधियां तेज हो गई हैं। माय नेशन आपको इस तरह की हर गतिविधियों से लगातार वाकिफ रख रहा है। आईए आपको बताते हैं फिलहाल भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच क्या क्या कदम उठाए जा रहे है। लगातार ताजा जानकारी के लिए देखते रहें माय नेशन.....

06:36 PM (IST) Feb 27
जम्मू कश्मीर में मेंढर के मनकोट इलाके में फिर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग
06:36 PM (IST) Feb 27
जम्मू कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में हाई अलर्ट घोषित, लोगों से घर के अंदर रहने के लिए कहा गया।
05:46 PM (IST) Feb 27
पाकिस्तानी हाई कमिश्नर सैयद हैदर शाह के विदेश मंत्रालय पहुंचने की फोटो--
05:44 PM (IST) Feb 27
भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर सैयद हैदर शाह विदेश मंत्रालय पहुंच चुके हैंं। भारत पाकिस्तान के बीच ताजा तनाव के बीच भारत ने विदेशी हाई कमिश्नर को तलब किया।
05:38 PM (IST) Feb 27
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी हाई कमिश्नर को तलब किया
04:20 PM (IST) Feb 27
पाकिस्तान के एफ 16 विमानों ने भारतीय सीमा का उल्लंघन किया। लेकिन भारतीय वायुसेना का जांबाजों ने उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया। हड़बड़ी में पाकिस्तानी जहाजों को जहां जगह मिली वहीं बम गिरा दिया। लेकिन इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। देखिए सेना द्वारा जारी की गई तस्वीर--
04:17 PM (IST) Feb 27
पाकिस्तान के एफ 16 विमानों ने भारतीय सीमा का उल्लंघन किया। लेकिन भारतीय वायुसेना का जांबाजों ने उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया। हड़बड़ी में पाकिस्तानी जहाजों को जहां जगह मिली वहीं बम गिरा दिया। लेकिन इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। देखिए सेना द्वारा जारी की गई तस्वीरें
04:07 PM (IST) Feb 27
आज पाकिस्तान ने जो एक्शन लिया उसका मकसद बस केवल ताकत दिखाना था- इमरान खान
04:05 PM (IST) Feb 27
एक बार जंग शुरु हो गई तो इसे रोकना ना तो मेरे हाथ में होगा ना ही भारत के हाथ में-- इमरान खान
04:04 PM (IST) Feb 27
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार बढ़ते भारत पाक तनाव से घबरा गए हैं। उन्होंने प्रेस कांफ्रेन्स करके शांति की पेशकश की है। इमरान ने पुरानी बातें भूलकर बातचीत शुरु करने की वकालत की है।
03:49 PM (IST) Feb 27
एएनआई के सूत्रों ने जानकारी दी है कि मिग 21 बाइसन उड़ाने वाले विंग कमांडर अभिनंदन अभी तक लापता हैं। उनके लौटने का इंतजार किया जा रहा है...
03:45 PM (IST) Feb 27
राष्ट्रीय जांच एजेन्सी एनआईए ने दक्षिण कश्मीर के 11 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह अभी भी जारी है। यह तलाशी अभियान 14 फरवरी को पुलवामा हमले के संबंधित है।
03:40 PM (IST) Feb 27
हमारा एक पायलट गायब हो गया है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि वह उसकी हिरासत में है। हम इस दावे की जांच कर रहे हैं:रवीश कुमार, प्रवक्ता विदेश मंत्रालय
03:37 PM (IST) Feb 27
हमारी जबरदस्त तैयारियों के कारण पाकिस्तान को कोई सफलता नहीं मिलीः रवीश कुमार, प्रवक्ता विदेश मंत्रालय
03:35 PM (IST) Feb 27
भारत ने पाकिस्तान में आतंकी अड्डे पर हमला किया। लेकिन पाकिस्तानी विमानों ने हमारे सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की
03:30 PM (IST) Feb 27
पाकिस्तानी विमान के भारतीय सीमा में घुसने पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा..सुनिए पूरा बयान यहां पर
03:28 PM (IST) Feb 27
विदेश मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेन्स में प्रवक्ता रवीश कुमार के अलावा एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर भी उपस्थित थे
03:26 PM (IST) Feb 27
भारत के मिग 21 विमान ने पाकिस्तान के एफ 16 को गिराया, हमारा भी एक मिग 21 विमान गिर गया, पायलट गायब है, पाकिस्तान ने दावा किया है कि पायलट उनके कब्जे में है- विदेश मंत्रालय
03:24 PM (IST) Feb 27
पाकिस्तान ने दावा किया है उसने एक भारतीय पायलट को बंदी बना लिया है- विदेश मंत्रालय
03:22 PM (IST) Feb 27
हमारा एक पायलट गायब है- विदेश मंत्रालय
03:22 PM (IST) Feb 27
भारत ने पाकिस्तान के एफ 16 लड़ाकू विमान को गिराया- विदेश मंत्रालय
03:20 PM (IST) Feb 27
भारत पाक तनाव पर भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेन्स शुरु हो गई है। हम आपको लगातार इससे जुड़े अपडेट देते रहेंगे।
03:18 PM (IST) Feb 27
अंतरराष्ट्रीय हवाई रास्ते पर जा रहे एयर इंडिया के विमानों ने पाकिस्तान के रास्ते से होकर जाना बंद किया। खाड़ी देशों,यूरोप और अमेरिका के लिए एयर इंडिया करता है पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल।
03:17 PM (IST) Feb 27
भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से बंद किए गए जम्मू-कश्मीर, हिमचाल, पंजाब आदि राज्यों के 9 एयरपोर्ट्स को खोला गया। (PTI)
03:15 PM (IST) Feb 27
उच्चस्तरीय सूत्रों ने जानकारी दी है कि देश के सभी एयरपोर्ट पर सामान्य गतिविधियां जारी रखने का आदेश जारी किया गया है। सभी हवाई अड्डों पर उड़ानें बहाल की जाएंगी। थोड़ी देर में सभी एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही शुरु हो जाएगी।
03:11 PM (IST) Feb 27
राजस्थान में भारत पाकिस्तान सीमा के नजदीक जैसलमेर एयरपोर्ट आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। वहां की सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं।
03:09 PM (IST) Feb 27
सीमा पर चल रहे भारत पाक तनाव के बारे में ताजा जानकारियां देने के लिए विदेश मंत्रालय थोड़ी ही देर में प्रेस कांफ्रेन्स करने वाला है।
02:41 PM (IST) Feb 27
रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने ओसामा बिन लादेन पर की गई अमेरिका की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि आखिर भारत क्यों नहीं इस तरह का कार्रवाई कर सकता है
01:54 PM (IST) Feb 27
भारत की विमानन कंपनियों ने अपना नया रुट जारी किया...
01:46 PM (IST) Feb 27
वित्त मंत्री अरुण जेटली का बड़ा बयान देते हुए कहा- अमेरिका एबटाबाद कर सकता है तो हम भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसी जगह पर पाकिस्तान में घुसकर अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था।
01:45 PM (IST) Feb 27
कश्मीर, पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत के सभी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
01:42 PM (IST) Feb 27
पठानकोट से जम्मू जाने वाले नेशनल हाइवे पर सेना ने चार्ज ले लिया है। इससे पहले ये इलाका पंजाब पुलिस के पास था।
01:39 PM (IST) Feb 27
अमृतसर एयरपोर्ट पर मौजूद सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला जा रहा है और सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है.
01:39 PM (IST) Feb 27
भारत ने पाकिस्तान के F16 को मार गिराया है। भारतीय वायुसीमा में घुस गया था पाकिस्तान का विमान। पाकिस्तानी सेना का दावा हमने भारत के विमान को निशाना बनाया। सभी एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया है