पांचवें चरण में 'सुपरहिट' मुकाबला, अमेठी के अलावा इन सीटों पर भी घमासान

By Team MyNationFirst Published May 5, 2019, 11:47 AM IST
Highlights

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कई सीटों पर होने वाले मुकाबले पर पूरे देश की नजरें है। सबसे बड़ा मुकाबला अमेठी में माना जा रहा है। यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की  साख दांव पर है। पहली बार राहुल गांधी को अपने गढ़ में कड़ी चुनौती मिल रही है। यहां उनका मुकाबला भाजपा की तेज  तर्रार नेता स्मृति ईरानी से है।  

लोकसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। छह मई को पांचवें चरण के लिए वोटिंग होगी। इस चरण में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। पांचवें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इस चरण में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर-2, झारखंड-4, मध्य प्रदेश-7, राजस्थान-12, और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कई सीटों पर होने वाले मुकाबले पर पूरे देश की नजरें है। सबसे बड़ा मुकाबला अमेठी में माना जा रहा है। यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की  साख दांव पर है। पहली बार राहुल गांधी को अपने गढ़ में कड़ी चुनौती मिल रही है। यहां उनका मुकाबला भाजपा की तेज  तर्रार नेता स्मृति ईरानी से है।  उधर, रायबरेली में यूपीए की चेयरपर्सन और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी मजबूत हैं लेकिन इस बार उनकी जीत हार का अंतर कम हो सकता है। अमेठी और रायबरेली दोनों ही सीटों पर महागठबंधन ने उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है।

यूपी की लखनऊ सीट भी चर्चा में आ गई है। यहां केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ सपा-बसपा ने पूनम सिन्हा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस में हाल ही में शामिल हुए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को सपा में शामिल होने के बाद यहां से टिकट दिया गया है। कांग्रेस की ओर से आचार्य प्रमोद कृष्णन यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। खास बात यह है कि शत्रुघ्न सिन्हा यहां कांग्रेस का नहीं अपनी पत्नी का प्रचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह पत्नी धर्म निभा रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णन ने इस पर ऐतराज जताया। वह इसके खिलाफ धरने पर भी बैठे हैं। 

झारखंड की हजारीबाग सीट केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह के चलते सुर्खियों में है। वहीं बीकानेर सीट से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मैदान में हैं। इस बार एक और सीट खास चर्चा में है। जयपुर ग्रामीण से इस बार दो ओलंपिक पदक विजेताओं का मुकाबला हो रहा है। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ कांग्रेस ने कृष्णा पूनिया को मैदान में उतारा है।

यूपी की सीटें -
अमेठी, रायबरेली, लखनऊ,  धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, और गोंडा।
बिहार की सीटें - 
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर।
मध्य प्रदेश की सीटें -
टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बेतूल।
राजस्थान की सीटें -
श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर (ग्रामीण), जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर।
जम्मू-कश्मीर की सीटें-
अनंतनाग, लद्दाख
झारखंड की सीटें -
कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग।
पश्चिम बंगाल की सीटें -
बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग।

इन चेहरों पर निगाहें

अमेठी - राहुल गांधी, स्मृति ईरानी 

लखनऊ - राजनाथ सिंह, पूनम सिन्हा

रायबरेली - सोनिया गांधी, दिनेश प्रताप सिंह

जयपुर (ग्रा.) - राज्यवर्धनसिंह राठौड़, कृष्णा पूनिया 

हजारी बाग - जयंत सिन्हा

बीकानेर - अर्जुन राम मेघवालबड़ी सीटों के परिणाम - 2014

अमेठी -

राहुल गांधी (कांग्रेस)  - 408651
स्मृति ईरानी (भाजपा) - 300748

लखनऊ -

राजनाथ सिंह (भाजपा) - 561106
रीता बहुगुणा जोशी  (कांग्रेस) - 288357

रायबरेली -

सोनिया गांधी (कांग्रेस) - 526434
अजय अग्रवाल (भाजपा) - 173721

जयपुर (ग्रा.) 

राज्यवर्धनसिंह राठौड़ (भाजपा) - 632930
डा. सीपी जोशी (कांग्रेस) - 300034
हजारीबाग - 

जयंत सिन्हा (भाजपा) - 406931
सौरभ नारायण सिंह (कांग्रेस) - 247803

बीकानेर -

अर्जुन राम मेघवाल (भाजपा) - 584932 
शंकर पन्नू (कांग्रेस) - 276853

click me!