विजय माल्या को लंदन हाईकोर्ट से मिली राहत, फैसला सुनते ही अदा किया भगवान का शुक्रिया

Published : Jul 03, 2019, 05:19 PM ISTUpdated : Jul 03, 2019, 05:20 PM IST
विजय माल्या को लंदन हाईकोर्ट से मिली राहत, फैसला सुनते ही अदा किया भगवान का शुक्रिया

सार

लंदन हाईकोर्ट ने माल्या को प्रत्यार्पण करने के खिलाफ अपील करने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद अब इस कानूनी कार्रवाई में दो से तीन महीना और लगेगा। 

लंदन: भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या को बड़ी राहत मिली है। लंदन हाईकोर्ट ने माल्या को प्रत्यार्पण करने के खिलाफ अपील करने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद अब इस कानूनी कार्रवाई में दो से तीन महीना और लगेगा। बता दें, जैसे ही हाईकोर्ट ने विजय माल्या के पक्ष में फैसला सुनाया वो भगवान का शुक्रिया करने लगा। फैसले के बाद माल्या ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किये । 

माल्या ने ट्वीट करके कहा 'गॉड इज ग्रेट'

कोर्ट के फैसले के बाद माल्या ने ट्वीट भी किया। उसने लिखा की ईश्वर महान है। न्याय होता है। दो वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ इंग्लैंड हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने मेरे आवेदन को मजिस्ट्रेट जजमेंट के खिलाफ और सीबीआई के आरोपों के खिलाफ अपील करने की अनुमति दी। मैंने हमेशा कहा कि आरोप झूठे थे।

क्या सबके पैसे लौटाएगा माल्या

वहीं विजय माल्या ने अपने दूसरे ट्वीट में सबको रुपए लौटाने की बात भी कही। माल्या ने लिखा, आज मेरे लिए अच्छे कोर्ट फैसले के बाद भी मैं एकबार फिर किंगफिशर एयरलाइंस को पैसा देने वाले बैंको को वापस भुगतान करने के अपने प्रस्ताव को दोहराता हूँ। कृपया पैसे ले लो। शेष राशि के साथ मैं कर्मचारियों और अन्य लेनदारों का भुगतान करना चाहता हूँ और जीवन में आगे बढ़ना चाहता हूँ।

माल्या ने दी सीबीआई को चुनौती

माल्या ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा, मेरे लिए किये गए सभी आरोप सभी इच्छुक पक्षों का ध्यान इंग्लैंड के हाईकोर्ट के फैसले पर केंद्रित करने के लिए कहूंगा, जो सीबीआई की तरफ से मेरे खिलाफ दायर किए गए झूठे इनामी मुकदमे को चुनौती देने की अनुमति देते हैं।'
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान