रसोई गैस के दामों में बड़ी राहत

By Team MyNationFirst Published Nov 30, 2018, 6:13 PM IST
Highlights

गृहणियों के लिए खुशी की खबर है। अब उनकी रसोई का खर्च कम हो गया है। बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कमी की गई है। अब से बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 133 रुपए सस्ता होगा। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में भी थोड़ी कमी की गई है। 

दिल्ली में बिना सब्सिडी का 14.2 किलो का गैस सिलेंडर अब 809.50 रुपए में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 942.50 पैसे थी। 
यानी ग्राहकों को अब प्रति सिलेंडर 133 रुपए कम चुकाने होंगे। 
वहीं सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर अब 500.9 रुपए होगा। पहले सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 507.42 पैसे थी। यानी सब्सिडी वाले सिलेंडर पर अब ग्राहकों को 6.52 पैसे का फायदा होगा। 

नई कीमतें कल यानी 1 दिसंबर से लागू हो जाएंगी।  

बिना सब्सिडीवाले गैस सिलेंडर के दाम में भारी कटौती, कल से दिल्ली में 133 रुपए सस्ता मिलेगा बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर pic.twitter.com/d4mhPxx00R

— दूरदर्शन न्यूज़ (@DDNewsHindi)

पिछले सात महीनों में यह पहला मौका है जब गैस की कीमतों में कमी की गई हैं। इस बीच गैस के दाम सात बार बढ़ाए गए थे। नवंबर के महीने में तो गैस की कीमत दो बार बढ़ी थी। 
तेल और गैस कंपनियों ने जानकारी दी है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में सुधार की वजह से गैस की कीमतें कम हुई हैं। 
 

click me!