
लखनऊ. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजरें चंद्रयान-3 मिशन पर टिकी हुई है। लोग लैंडिंग की सफलता की दुआएं कर रहे हैं ऐसे में लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में बच्चो ने चंद्रयान की लैंडिंग के लिए नमाज़ पढ़ कर अल्लाह ताला से कामयाबी की दुआ की।
बच्चों ने की अल्लाह से दुआ
23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग होने वाली है. पूरे देश में पूजा पाठ और दुआओं का दौर चल रहा है। हर किसी की नज़रें इस मिशन पर लगी हुई हैं और इसे लेकर पूरा देश खुश है। इस क्रम में लखनऊ में ईदगाह के इमाम खालिद रशीद फिरंगी महली की इमामत में सैकड़ों बच्चों ने इस्लामिक सेंटर मदरसे में नमाज अदा की और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अल्लाह से दुआ की।
मौलाना खालिद रशीद ने दी बधाई
माय नेशन हिंदी से बात करते हुए मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने बताया की मदरसे में बच्चे साइंस पढ़ते हैं, इन बच्चों के मन में बहुत सारी उत्सुकता और जिज्ञासा रहती हैं। नमाज़ में भी तमाम स्टूडेंट्स और नमाज़ी शामिल हुए। इसके साथ ही खालिद रशीद ने इसरो के सभी वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा की ये हमारे लिए फख्र की बात है। मैं दुआ करूंगा की चंद्रयान 3 मिशन कामयाब हो।
ये भी पढ़ें
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।