
नई दिल्ली: माय नेशन के पास वह एक्सक्लूसिव वीडियो है जिसमें कमलनाथ के भतीजे रातुल पुरी ईडी दफ्तर में प्रवेश करते हुए दिखी दे रहे हैं।
प्रवर्तन निदेशालय ने कल अगस्ता मामले में ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भतीजे रातुल पुरी का भी नाम लिया था।
ईडी के अधिकारी रातुल पुरी और सुषेन मोहन गुप्ता को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहते है।
"
हालांकि अदालत ने सुषेन मोहन गुप्ता की कस्टडी तीन दिनों के लिए बढ़ा दी। लेकिन इस दौरान कमलनाथ के भतीजे रातुल पुरी के साथ बिठाकर उसकी पूछताछ नहीं होगी।
इन तीन दिनों की कस्टडी के दौरान तिहाड़ जेल में सिर्फ सुषेन और गौतम खेतान को आमने- सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।