महाराष्ट्र पर स्वाइन फ्लू का कहर

Published : Nov 01, 2018, 04:48 PM IST
महाराष्ट्र पर स्वाइन फ्लू का कहर

सार

महाराष्ट्र के कई इलाके स्वाइन फ्लू की चपेट में हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। 

पूरे महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू से अब तक 302 लोगों की मौत हो चुकी है। यही नहीं H1N1 वायरस से फैलने वाले इस रोग के करीब 325 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

स्वाइन फ्लू की वजह से महाराष्ट्र का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। इस रोग का कोई भी लक्षण पाए जाने पर तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।  

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक 'स्वाइन फ्लू की वजह से पूरे प्रदेश में लगभग 302 लोगों की जानें जा चुकी हैं। 325 लोग अभी भी अस्पताल में हैं, इनमें से 22 से 23 मरीज वेंटिलेटर पर हैं जिनकी हालत काफी गंभीर है।'

स्वाइन फ्लू से हुई मौतों के ज्यादातर मामले पिछले दो महीने में ही सामने आए हैं।

इस रोग से सबसे ज्यादा पीड़ित महाराष्ट्र का नासिक जिला है। यहां पर सबसे ज्यादा 76 मौतें हुई हैं जबकि पुणे सिटी में 64, पिंपरी छिंछवाड़ में 33 सतारा में 28, कोल्हापुर 17 लोगों की मौत हुई है।  
इसमें से ज्यादातर लोग इलाज में देरी होने की वजह से मौत का शिकार बने। 

डॉक्टरों ने बताया कि पिछले दो महीनों में ज्यादा बारिश की वजह से स्वाइन फ्लू के मामलों और मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है। दरअसल, रात और दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव होता है, जिसकी वजह से लोग जल्दी रोगों की चपेट में आ रहे हैं।

महाराष्ट्र में हर साल बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू फैल जाता है। वर्ष 2017 में स्वाइन फ्लू की वजह से 777 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 2015 में स्वाइन फ्लू ने 905 जिंदगियां छीन ली थीं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार