महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, दो विधायकों का इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

Published : Jun 04, 2019, 03:30 PM ISTUpdated : Jun 04, 2019, 03:34 PM IST
महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, दो विधायकों का इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

सार

राधाकृष्ण विखे पाटिल के साथ ही बर्खास्त विधायक अब्दुल सत्तार ने भी कांग्रेस छोड़ी। कांग्रेस के 8-10 विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने का दावा किया। 

कांग्रेस की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। विधानसभा में नेता विपक्ष रहे राधाकृष्ण विखे पाटिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं पार्टी से बर्खास्त नेता अब्दुल सत्तार ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। इन दोनों नेताओं के जल्द भाजपा में शामिल होने की संभावना है। यही नहीं अब्दुल सत्तार ने दावा किया है कि कांग्रेस के 8-10 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। 

कांग्रेस छोड़ने के बाद राधाकृष्ण विखे पाटिल महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे। इससे पहले, इस्तीफा देने के बाद पाटिल ने कहा, मैंने लोकसभा चुनाव के दौरान भी पार्टी के लिए प्रचार नहीं किया था। मुझे हाईकमान पर संदेह नहीं है। उन्होंने मुझे विपक्ष का नेता बनने का मौका दिया। मैंने इस पद पर रहते हए बेहतर काम करने भी कोशिश की। पर, हालात ने मुझे इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया है।' 

उधर, बर्खास्त कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तार ने इस्तीफा देने के बाद कहा, '8 से 10 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से निराश होने के बाद मैं यह कदम उठाने के लिए मजबूर हुआ हूं। प्रदेश नेतृत्व के कारण पार्टी यहां धीरे-धीरे समाप्त हो रही है।' 

विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल ने लोकसभा चुनाव से ऐन पहले पाला बदल लिया था। वह भाजपा की ओर से अहमदनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और 2.81 लाख वोटों से जीत हासिल की। बेटे के कांग्रेस में जाने के बाद मार्च में विखे पाटिल ने नेता विपक्ष का पद छोड़ दिया था। 

लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। सूबे की 48 सीटों में से कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली। वहां भाजपा और शिवसेना गठबंधन ने 41 सीटें झटक लीं। वहीं एनसीपी के खाते में 4 और एआईएमआईएम के खाते में एक सीट आई। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान