MGC 2026: 16 वर्षीय भाविका माहेश्वरी को समाज गौरव सम्मान, स्क्रीन एडिक्शन पर 500+ कार्यक्रम

Published : Feb 09, 2026, 03:42 PM IST
Maheshwari Global Convention bhavika maheshwari samaj gaurav award

सार

अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन MGC 2026 में 16 वर्षीय भाविका माहेश्वरी को समाज गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया। उन्होंने स्क्रीन एडिक्शन पर 500 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम किए हैं और ऑक्सफोर्ड की सबसे कम उम्र की भारतीय स्पिरिचुअल वक्ता हैं।

जोधपुर (राजस्थान)। अन्तरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन-MGC 2026 के गौरवमयी मंच पर भाविका माहेश्वरी को प्रतिष्ठित समाज गौरव अलंकरण से विभूषित किया गया। राजस्थान के राज्यपाल माननीय हरिभाऊ बागड़े, सुप्रीम कोर्ट जस्टिस दिनेश माहेश्वरी व जस्टिस जेके माहेश्वरी ने उन्हें इतनी कम उम्र में 500 से ज्यादा स्क्रीन एडिक्शन पर अवेयरनेस कार्यक्रम हेतु ग्लोबल सम्मान भेंट किया।

ज्यूरी में श्री आनंद प्रकाश माहेश्वरी (IPS) श्री श्रीकांत बालड़ा (IAS) न्यायमूर्ति श्री उमेश चंद्र माहेश्वरी श्री दिनेश पटवारी (IRS) श्री विपिन माहेश्वरी (IPS) श्रीमती मोनिका मोहता (IFS) न्यायमूर्ति श्री दिनेश सोमानी सात सदस्य टीम ने फाइनल किया

तीन दिवसीय माहेश्वरी महाकुंभ में लागभग 50000 लोग देश विदेश से शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,संस्कृति मिनिस्टर गजेंद्र सिंह राठौर सहित काफी गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही

दो दिवसीय त्रिसर्ग स्टार्टअप कॉन्क्लेव में भी करोड़ों की फंडिंग समाज बंधुओं को आश्वासन मिले

रविवार को महाधिवेशन में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, सभापति संदीप काबरा, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दिनेश माहेश्वरी, जस्टिस जेके माहेश्वरी की ओर से प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया गया। 16 वर्षीय भाविका ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में सबसे कम उम्र की भारतीय स्पिरिचुअल वक्ता है राम कथा द्वारा 52 लाख समर्पण निधि इकठ्ठा की , राष्ट्रपति मुर्मू से भी प्रोत्साहन मिल चुका है 7 पुस्तकें की लेखिका के साथ टेड टॉक स्पीकर,चिल्ड्रन रिसर्च यूनिवर्सिटी गांधीनगर एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर भी है।

पिछले 7 वर्षों में 1 लाख की किलोमीटर की यात्रा करके 500 से ज्यादा कार्यक्रम द्वारा 10 लाख लोगों की जिंदगी में पोसिटिव बदलाव लाने का प्रयास किया है। सम्मान समारोह में समाज के 15 साल के बच्चों से लेकर 68 साल के बुजुगों को समाजसेवा, राष्ट्रसेवा, मानव सेवा, पर्यावरण सेवा से लेकर जीव दया और राष्ट्रहित में काम करने वाली प्रतिभाओं को तीन कैटेगरी में समान रत्न, समाज भूषण और समाज गौरव सम्मान दिया गया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश