बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार

Jan 3, 2019, 1:49 PM IST

बुलंदशहर में हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज आखिरकार 31 दिनों के बाद यूपी पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। योगेश  इस घटना के बाद फरार चल रहा था। यूपी पुलिस द्वारा दर्ज की गयी एफआईआर में योगेश को मुख्य आरोपी बनाया गया था। 

यूपी पुलिस पर इसकी गिरफ्तार को लेकर जबरदस्त दबाव था।  यूपी पुलिस के मुताबिक योगेश को खुर्जा के पास किसी जगह से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले योगेश राज की गिरफ्तारी में हो रही देरी को लेकर यूपी पुलिस पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि योगेश राज ने उसे खुद बेकसूर बताया।

 तीन दिसंबर को बुलंदशहर में कथित गोकशी के बाद हिंसा भड़की गयी थी और इसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक स्थानीय निवासी की मौत हो गयी थी।

 ये भी कहा जा रहा था कि पुलिस योगेश राज को क्लीन चिट देने की तैयारी कर रही थी।