बुड्ढा अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बड़े हमले की साजिश नाकाम

Gursimran Singh |  
Published : Sep 09, 2018, 12:49 AM IST
बुड्ढा अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बड़े हमले की साजिश नाकाम

सार

पुंछ जिले में भगवान शिव की गुफा के लिए होने वाली वार्षिक यात्रा के दौरान यह आईईडी बरामद किया गया। दशनामी अखाड़े से पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे मंडी इलाके में बुड्ढा अमरनाथ मंदिर के लिए यह यात्रा शुक्रवार को शुरू होनी है। 

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुड्ढा अमरनाथ यात्रा मार्ग पर एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को बृहस्पतिवार को नाकाम कर दिया। यात्रा मार्ग से एक आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया गया। इसे समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो इसे यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं पर हमले के लिए प्लांट किया गया था। समय रहते इसका पता चलने से एक बड़ी घटना को टालने में सफलता मिल गई।

पुंछ जिले में भगवान शिव की गुफा के लिए होने वाली वार्षिक यात्रा के दौरान यह आईईडी बरामद किया गया। दशनामी अखाड़े से पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे मंडी इलाके में बुड्ढा अमरनाथ मंदिर के लिए यह यात्रा शुक्रवार को शुरू होनी है। 

सुरक्षा बलों द्वारा पुंछ जिले में यात्रा मार्ग की जांच के दौरान यह आईईडी बरामद किया गया। आईईडी को निष्क्रिय किए जाने तक लोरान मंडी रोड पर यातायात बाधित रहा। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश