माल्या ने कोर्ट में कहा कि वह कंगाल हो गया है , बीवी और बच्चों के पैंसों से चल रहा है खर्चा

Published : Apr 04, 2019, 09:16 AM IST
माल्या ने कोर्ट में कहा कि वह कंगाल हो गया है , बीवी और बच्चों के पैंसों से चल रहा है खर्चा

सार

कभी अपनी शानोशौकत जिंदगी के लिए मीडिया की सुर्खियों में रहने वाला अरबो रुपयों का आर्थिक भगोड़ा विजय माल्या का वाकई में कंगाल में हो गया है। जी हां अगर माल्या के दावों पर विश्वास करें तो माल्या अपने बीवी और बच्चों से पैसा लेकर अपनी जिंदगी को चला रहा है।

कभी अपनी शानोशौकत जिंदगी के लिए मीडिया की सुर्खियों में रहने वाला अरबो रुपयों का आर्थिक भगोड़ा विजय माल्या का वाकई में कंगाल में हो गया है। जी हां अगर माल्या के दावों पर विश्वास करें तो माल्या अपने बीवी और बच्चों से पैसा लेकर अपनी जिंदगी को चला रहा है।

ब्रिटेन की कोर्ट में माल्या ने कहा कि वह कंगाल हो गया है और उसके पास पैसा नहीं है। वह अपना खर्च चलाने के लिए अपनी पत्नी और बच्चों से पैसा ले रहा है। यही नहीं उनसे अपने निजी सहायक और एक कारोबारी से भी 75.7 लाख और 1.15 करोड़ रुपये उधार लिए हैं। माल्या ने कोर्ट में कहा कि उसे अपनी जिंदगी चलाने के लिए और पुराने कर्ज चुकाने के लिए ये पैसे उधार लिए हैं। फिलहाल माल्या लंदन में रह रहा है और भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाने की कोशिश में लगी हैं। 

गौरतलब है कि माल्या ने विभिन्न बैंकों से कर्ज लिया था और उसको न चुका पाने के बाद वह ब्रिटेन भाग गया था। माल्या ने ये जानकारी कोर्ट को बैंकरप्टसी याचिका के जवाब में दी है। माल्या ने कहा कि उसकी मौजूदा व्यक्तिगत संपत्ति मात्र 2956 करोड़ रुपये रह गई है और ये संपत्ति उसने कर्नाटक हाई कोर्ट के सामने पेश कर दी है, ताकि बैंकों के बकाया को सेटलमेंट किया जा सके। माल्या ने कोर्ट को बताया है कि उसकी पत्नी पिंकी ललवानी सालाना 1.35 करोड़ रुपये कमाती है और वह अपने खर्च के लिए पत्नी से पैसे लेता है। वहीं माल्या का कहना है उसने अपनी निजी सहायक और एक कारोबारी मित्र से भी पैसा लिया है। माल्या का कहना है कि उस पर ब्रिटिश सरकार का भी बकाया है क्योंकि उसे टैक्स देना है। यही नहीं उसके वकील के कानूनी खर्च का भी पैसा वह उन्हें नहीं दे पाया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान