ममता के स्वागत में दिल्ली की सड़कों पर लगे तंज भरे पोस्टर, दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइए, आप लोकतंत्र में हैं

Published : Feb 13, 2019, 09:58 AM IST
ममता के स्वागत में दिल्ली की सड़कों पर लगे तंज भरे पोस्टर, दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइए, आप लोकतंत्र में हैं

सार

आम आदमी पार्टी के इस विरोध प्रदर्शन में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। ममता बनर्जी के दिल्ली आने पर उनके स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स पर लिखा है, 'दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइए, आप लोकतंत्र में हैं।' वहीं एक अन्य पोस्टर पर लिखा है, 'दीदी यहां आपको लोगों को संबोधित करने से कोई नहीं रोकेगा।'

नई दिल्ली--लोकसभा चुनाव  से पहले भाजपा के खिलाफ एक और रैली में विपक्षी नेता बुधवार को जंतर मंतर पर जमा होंगे। रैली का आयोजन अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी  कर रही है। आम आदमी पार्टी के इस विरोध प्रदर्शन में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। ममता बनर्जी के दिल्ली आने पर उनके स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं। 

इन पोस्टर्स पर लिखा है, 'दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइए, आप लोकतंत्र में हैं।' वहीं एक अन्य पोस्टर पर लिखा है, 'दीदी यहां आपको लोगों को संबोधित करने से कोई नहीं रोकेगा।' पोस्टर के माध्यम से ममता तंज कसा गया है। गौरतलब है कि बंगाल में ममता सरकार ने बीजेपी के नेताओं के हेलिकॉप्टर नहीं उतरने दिए थे, ये पोस्टर उसी के जवाब में माने जा रहे थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीसरे मुख्यमंत्री हैं जो पीएम मोदी के खिलाफ धरना दे रहे हैं। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पीएम के खिलाफ धरना दे चुके हैं। 

बुधवार को ये धरना प्रदर्शन शुरू होगा, जिसमें शामिल होने आईं ममता बनर्जी के स्वागत में दिल्ली में तंज भरे पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है कि 'दीदी, यहां खुलकर मुस्कुराइए आप लोकतंत्र में हैं'।

दिल्ली में हैली रोड स्थित बंगाल भवन के पास दीवारों पर चस्पा ये पोस्टर किसने लगाए हैं, ये तो पता नहीं है। लेकिन पोस्टरों के नीचे Youth For Democracy लिखा है। इस पोस्टर के माधियम से निशाना सीधे तौर पर ममता बनर्जी पर साधा गया है। इसी प्रकार के कई पोस्टर जंतर मंतर पर भी लगाए गए हैं।

इन सभी पोस्टरों में ममता बनर्जी का कार्टून कैरिकेचर बनाया गया है, जिसमें 'दीदी दिल्ली में लोकतंत्र है, यहां आपका स्वागत है', 'दीदी चिल करो' जैसे नारे लगे हुए हैं. आपको बता दें कि ममता बनर्जी यहां विपक्ष की महारैली में हिस्सा लेने दिल्ली आई हैं।

बताया जा रहा है कि आप की रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) नेता फारूक अब्दुल्ला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद यादव हिस्सा लेंगे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी, द्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक दल और अन्य पार्टियों के नेता भी महा रैली को संबोधित करेंगे।

PREV

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
सड़कों से हटेंगी आपकी स्लीपर बसें? NHRC के आदेश ने मचाई खलबली