पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की वर्चुअल रैली, बाहरी और भीतरी के बयान पर घिरी

Published : Jul 21, 2020, 06:33 PM ISTUpdated : Jul 21, 2020, 06:38 PM IST
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की वर्चुअल रैली, बाहरी और भीतरी के बयान पर घिरी

सार

राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अतित के तर्ज पर राज्य में वर्चुअल रैली का आयोजन किया था और इसके जरिए उन्होंने राज्य में अपनी मुख्य विरोधी भाजपा पर निशाना साधा। लेकिन एक बार फिर वह अपने ही बयानों पर घिर गई हैं। 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की वर्चुअल रैली के जरिए एक नई बहस छेड़ दी है। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल को राज्य के लोग चलाएंगे बाहर के नहीं। अब राज्य में कौन बाहरी है और कौन राज्य का इस पर ममता सरकार घिर गई है। वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि देश भर में भय का माहौल है और लोग अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं। 

राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अतित के तर्ज पर राज्य में वर्चुअल रैली का आयोजन किया था और इसके जरिए उन्होंने राज्य में अपनी मुख्य विरोधी भाजपा पर निशाना साधा। लेकिन एक बार फिर वह अपने ही बयानों पर घिर गई हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि अम्फान चक्रवात से प्रभावित सभी लोगों को सरकारी सहायता मिलेगी और विपक्षी दल राज्य सरकार के खिलाफ झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। सीएम ममता ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता राज्य को चलाएगी, न की बाहरी लोगों राज्य को चलाएंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल के खिलाफ साजिश कर रही है और विपक्षी दल कहते हैं कि यहां हिंसा रोज होती है। लेकिन उत्तर प्रदेश का क्या हाल है, जहां "जंगल राज" चल रहा है।

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग पुलिस की शिकायत पर डरते हैं। राज्य की एक घटना में कई पुलिसकर्मी मारे गए हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल की अनदेखी की है और राज्य की जनता इसका जवाब केन्द्र सरकार को देगी। वहीं ममता बनर्जी ने राज्य में बाहरी और भीतरी को लेकर बहस छेड़ दी है। असल में टीएमसी अपने को राज्य की पार्टी बताते हुए भाजपा को बाहरी पार्टी बताती है। लेकिन सच्चाई ये है कि ममता बनर्जी राज्य में भाजपा के बढ़ते हुए जनाधार को लेकर घबराई हुई है। 

गौरतलब है कि राज्य राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य के हालत की जानकारी दी। असल में पश्चिम बंगाल में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं और धनखड़ ने  राज्य की वर्तमान कानून व्यवस्था को लेकर भी गृहमंत्री को दी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान