पुलिस से की तीन तलाक की शिकायत तो शौहर ने जिंदा जला दिया, नन्ही बेटी ने खोला राज

Published : Aug 20, 2019, 07:42 PM IST
पुलिस से की तीन तलाक की शिकायत तो शौहर ने जिंदा जला दिया, नन्ही बेटी ने खोला राज

सार

तीन तलाक पर केंद्र सरकार ने भले ही कानून बना दिया हो, महिलाओं पर जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक महिला के साथ जुल्म की सारी हदें पार कर दी गईं।  

श्रावस्ती: यहां की एक महिला को उसके शौहर ने मुंबई से फोन पर विवाद के बाद तीन तलाक दे दिया। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली में की तो ससुराल के लोग नाराज हो उठे। मुंबई से लौटे पति को जब पुलिस ने बुलाया तो पति ने परिवार के साथ मिलकर महिला को उसकी बेटी के सामने जिंदा जला दिया। जिससे पीड़िता की मौत हो गई।

मृतका के पिता रमजान खान ने बताया उन्होंने बेटी सईदा की शादी भिनगा कोतवाली इलाके के गदरा गांव निवासी नफीस (26) के साथ किया था। नफीस मुंबई में काम करता है। छह अगस्त को उसने विवाद के बाद फोन पर बेटी को तीन तलाक दे दिया। बेटी सईदा पति के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराना चाहती थी। लेकिन पुलिस ने पति के मुंबई से लौटने की बात कहकर केस दर्ज नहीं किया। 15 अगस्त को नफीस मुंबई से घर लौटा। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोतवाली बुलाया। पुलिस ने दोनों को समझाया कि, साथ रहें। 

मृतका की बेटी फातिमा ने पुलिस को बताया कि, शुक्रवार की दोपहर पिता नफीस नमाज अदा कर घर आया तो उन्होंने मां को घर से चले जाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हुई। तभी दादा, दादी व चाची आईं। पिता ने मां को बाल पकड़कर पीटा। इसी दौरान दो चाचियों ने मां के ऊपर केरासिन डाल दिया और दादी ने आग लगा दी। इस घटना की जानकारी मिलने पर मायके के लोग सईदा की ससुराल पहुंचे। सईदा के भाई रफीक ने भांजी फातिमा को पुलिस के पास पहुंचाया और उसका बयान दर्ज करवाया। पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी फरार हैं। 

एसपी ने बताया कि, नफीस व उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता द्वारा लगाए गए तलाक के आरोपों की जांच की जाएगी। यह भी जांचा जाएगा कि पीड़िता ने जब पुलिस से शिकायत की थी तो मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया? 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश