कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में लगे 'वंदे मातरम, भारत माता की जय' के नारे

Published : May 15, 2019, 05:24 PM IST
कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में लगे 'वंदे मातरम, भारत माता की जय' के नारे

सार

नचिकेता नाम के इस व्यक्ति ने 'वंदे मातरम, भारत माता की जय' के नारे लगाए और तिरंगा लहराया। उसने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा 'अजय सिंह बिष्ट' कहना भारतीय संस्कृति का अपमान है। उसने इसके विरोध में नारेबाजी की है।

नई दिल्ली। कांग्रेस की नई दिल्ली में हो रही प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब एक व्यक्ति पार्टी प्रवक्ताओं के सामने आकर 'भारत माता की जय और वंदे मातरम' के नारे लगाने लगा। यह व्यक्ति अपने हाथ में तिरंगा लिए हुए था। हालांकि बाद में उसे बाहर कर दिया गया। इस दौरान उसने और कुछ नहीं किया। हालांकि इससे प्रेस कांफ्रेंस में कुछ देर के लिए व्यवधान पैदा किया। 

बुधवार दोपहर पार्टी मुख्यालय में जब कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे यो उसी दौरान एक व्यक्ति खड़े होकर नारेबाजी करने लगा।

खुद का नाम नचिकेता बता रहे इस व्यक्ति ने 'वंदे मातरम, भारत माता की जय' के नारे लगाए और तिरंगा लहराया। उसने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा 'अजय सिंह बिष्ट' कहना भारतीय संस्कृति का अपमान है। उसने इसके विरोध में नारेबाजी की है।

यह भी देखें - सीएम अशोक गहलोत के बेटे के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, फेंकी माला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर रहे व्यक्ति को बाहर निकाला। बाद में पुलिस उसे अपने साथ ले गई। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस हंगामे पर कोई तवज्जो नहीं देते हुए टिप्पणी करने से इनकार किया। हंगामा करने वाले इस व्यक्ति ने खुद का नाम नचिकेता और महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का निवासी बताया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान