इन 22 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Neha Dogra |  
Published : Sep 09, 2018, 11:44 AM IST
इन 22 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

सार

मौसम विभाग ने राजाधानी दिल्ली सहित देश के 22 राज्यों में रविवार को भारी बारिश की आशंका के चलते चेतावनी जारी की है। इन 22 राज्यों में से खास तौर से पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड में भारी से भारी बारिश की जानकारी दी है।  

मौसम विभाग ने राजाधानी दिल्ली सहित देश के 22 राज्यों में रविवार को भारी बारिश की आशंका के चलते चेतावनी जारी की है। इन 22 राज्यों में से खास तौर से पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड में भारी से भारी बारिश की जानकारी दी है। मौसम विभाग कि जानकारी के मुताबिक मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भी भारी बारिश के कारण लोगों को दिकतों का सामना उठाना पड़ सकता है।

इसके अलावा उत्तराखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी रविवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए भी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुल मिलाकर देश के 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

केरल में आई भीषण बाढ़ ने पूरे देश को झंझोर के रख दिया है। आगे ऐसी समस्या न आए, इसी वजह से मौसम विभाग ने पहले से सभी राज्यों को चेतावनी जारी कर दी है। बारिश के साथ ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अंदरूनी इलाकों में 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे से लेकर 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की चेतावनी भी दी गई है।

बता दें मौसम विभाग ने इन 22 राज्यों को बारिश की चेतावनी देते हुए चौकन्ना किया है, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल, पूर्वी राजस्थान, कोंकण, गोवा, विदर्भ और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण