आज से शुरू होगी अयोध्या मामले में मध्यस्थों की बातचीत, अयोध्या में सचिवालय तैयार

Published : Mar 12, 2019, 06:58 AM ISTUpdated : Mar 12, 2019, 07:54 AM IST
आज से शुरू होगी अयोध्या मामले में मध्यस्थों की बातचीत, अयोध्या में सचिवालय तैयार

सार

सुप्रीम कोर्ट के राम मंदिर बाबरी मस्जिद विवाद मामले में मध्यस्थता कराए जाने के फैसले के बाद आज से अयोध्या में बातचीत का दौर शुरू होगा। इस मामले में नियुक्त पैनल आज अयोध्या पहुंचेगा। 

सुप्रीम कोर्ट के राम मंदिर बाबरी मस्जिद विवाद मामले में मध्यस्थता कराए जाने के फैसले के बाद आज से अयोध्या में बातचीत का दौर शुरू होगा। इस मामले में नियुक्त पैनल आज अयोध्या पहुंचेगा। पैनल के सदस्य तीन दिन अयोध्या में तीन दिन तक रुकेंगे। बातचीत के लिए अयोध्या में एक छोटा सा सचिवालय भी तैयार किया गया है। हालांकि बातचीत से मीडिया को दूर रखा गया है।

मध्यस्थता करना वाला पैनल तीन दिनों तक बातचीत के आधार पर आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा। इस दौरान सभी पक्षों से बातचीत की जाएगी। मध्यस्थता के तैयार पैनल आज विशेष विमान से अयोध्या पहुंचेंगे। यहां उनके लिए एक छोटा सा सचिवालय तैयार किया गया। जिसे जिला प्रशासन ने अयोध्या स्थित अवध यूनिवर्सिटी परिसर में तैयार कर दिया है। राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद मामले में पिछले हफ्ते ही सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता के लिए तीन सदस्यीय टीम नियुक्त की है।

इस सचिवालय में मध्यस्थों के रुकने की व्यवस्था है, साथ ही उनकी बातचीत के लिए अलग कमरा तैयार किया गया है। कोर्ट के आदेश पर इस पूरी बातचीत को गोपनीय रखा जाएगा। जिला प्रशासन की तरफ से मध्यस्थों के कार्यक्रम या उनके आने-जाने के समय को सार्वजनिक नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए तीनों मध्यस्थ मंगलवार सुबह 11 बजे विशेष विमान से अयोध्या पहुंचेंगे।

तीन सदस्यीय टीम में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एफएमआई कलिफुला, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम पांचू और आध्यामिक गुरु श्री श्री रविशंकर शामिल हैं। मिनी सचिवालय में हिंदी और एक इंग्लिश टाइपिस्ट को इस पैनल के साथ काम करने के लिए नियुक्त किया गया। हालांकि जानकारी के मुताबिक मध्यस्थ अपने साथ भी जरूरी स्टाफ लेकर अयोध्या पहुंच रहे हैं। अवध विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट गेस्ट हाउस के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहा पर किसी भी कर्मचारी और स्टाक को जाने की अनुमति नहीं है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल