जल प्रलय के लिए रहिए तैयार, देश के 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Published : Jul 26, 2019, 06:07 PM IST
जल प्रलय के लिए रहिए तैयार, देश के 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

सार

मौसम विभाग ने देश के राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जाहिर की है। इन राज्यों में रहने वाले लोगों को भारी बारिश का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। बिहार और असम में पहले ही बाढ़ से बुरा हाल है।   

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक अनुमान के मुताबिक इन सभी राज्यों में अगले 48 घंटों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है, जो कि 10 से 12 दिनों तक जारी रहेगी। 

कहां होगी कितनी बारिश?
मौसम विभाग ने उत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पश्चिमी भारत में भारी बारिश का खतरा जाहिर किया है। 
इसमें से राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यानी वहां बहुत ज्यादा बारिश होने की आशंका है। वहीं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट है। यानी यहां बारिश खतरनाक स्तर से थोड़ी कम रहेगी।
 लेकिन उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल जैसे हिमालय के नजदीकी क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जाहिर की गई है। वहीं दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। 

अभी तक हुई है सामान्य से कम बरसात 
हालांकि अभी तक देशभर में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। 1 से 24 जुलाई के बीच सामान्य से 19 फीसदी कम बरसात हुई है। 
1 से 7 अगस्त के बीच मध्य भारत के साथ केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, जम्मू एंड कश्मीर, लक्षदीप और अंडमान में अच्छी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

उपग्रह की तस्वीरों से लगाया अनुमान
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने सैटेलाइट से प्राप्त तस्वीरों के आधार पर बताया है कि पश्चिम बंगाल और उत्तर भारत के आस पास एक चक्रवातीय दबाव बन रहा है, जो कि मिड ट्रोपोस्फेरिक लेबल तक फैला हुआ है। इसके चलते इन इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। 
इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का भी असर मानसून पर देखा जा रहा है। जिसकी वजह से अगले कुछ दिनों में जबरदस्त बारिश होने के आसार बनते दिख रहे हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण