शिक्षक को बदमाश ने मारी गोली और खुद हो गया मॉब लिचिंग का शिकार, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Published : Jul 24, 2019, 08:34 PM IST
शिक्षक को बदमाश ने मारी गोली और खुद हो गया मॉब लिचिंग का शिकार, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

सार

देश में मॉब लिंचिंग की घटना तेजी से बढ़ रही हैं। आज बिहार के जमुई जिले के अलीगंज बाजार में लोगों ने एक बदमाश को पीट पीटकर मार डाला। असल में अमर सिंह नाम के एक स्थानीय बदमाश ने बुधवार की दोपहर एक शिक्षक को गोली मार दी। बदमाश द्वारा चलाई गई गोली शिक्षक के पैर पर लगी और वह घायल हो गया। 

बिहार के जमुई जिले में एक बदमाश आज मॉब लिचिंग का शिकार हो गया। उसे भीड़ ने पीटकर मार डाला। मारा गया बदमाश अपराधी था। उसने एक शिक्षक को गोली मारी और फिर वह जब वहां से भागने लगा तो भीड़ के हत्थे चढ़ गया और भीड़ ने उसे पीट पीट कर मार डाला। आक्रोशित भीड़ ने उस मकान में आग लगा दी, जिसमें बदमाश अपनी जान बचाने के लिए भागा था।

देश में मॉब लिंचिंग की घटना तेजी से बढ़ रही हैं। आज बिहार के जमुई जिले के अलीगंज बाजार में लोगों ने एक बदमाश को पीट पीटकर मार डाला। असल में अमर सिंह नाम के एक स्थानीय बदमाश ने बुधवार की दोपहर एक शिक्षक को गोली मार दी। बदमाश द्वारा चलाई गई गोली शिक्षक के पैर पर लगी और वह घायल हो गया।

घायल शिक्षक की पहचान बालाडीह गांव के बबलू कुमार यादव के रूप में हुई है। गोली चलने से बाजार में अफरातफरी मच गयी गयी और बदमाश लोगों से बचने के लिए एक घर में छिप गया और जहां लोगों ने उसे घेर लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने गोली मारने वाले बदमाश की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक मारे गए बदमाश के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल इसके बाद बाजार में हंगामा शुरू हो गया। मारा गया बदमाश सोन खार गांव का निवासी है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक जिस घर में अमर सिंह अपनी जान बचाने के लिए घुसा था उसमें लोगों ने उस घर में भी आग लगा दी।

इस आगजनी में संतोष कुमार नामक साइकिल व्यवसायी की दुकान भी जलकर राख हो गई। हालांकि हंगामे के पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें शांत कराने की कोशिश की तो वह नहीं माने, लिहाजा पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक अभी अलीगंज बाजार में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस गश्त कर रही है। हालांकिं अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल