दरिंदे मुजम्मिल ने क्यों मारा था मानसी को, खुल गया राज

Published : Oct 18, 2018, 04:30 PM IST
दरिंदे मुजम्मिल ने क्यों मारा था मानसी को, खुल गया राज

सार

मुंबई में मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या के कारण का पता चल गया है। उसके हत्यारोपी मुजम्मिल ने जिस वजह से मानसी की हत्या की थी, वह बेहद शर्मनाक है। 

पिछले दिनों मुंबई के मलाड इलाके में सूटकेस में बंद एक लाश मिली थी। पुलिस जांच में पता चला कि यह लाश राजस्थान की रहने वाली मानसी दीक्षित की थी। जो कि एक मॉडल थी और फिल्मों में काम तलाश करने मुंबई आई हुई थी। 

इस सनसनीखेज हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मुजम्मिल सईद है। उसने मानसी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी थी, क्योंकि मानसी ने उसके साथ हमबिस्तर होने से मना कर दिया था। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुजम्मिल ने मानसी की सिर पर स्टूल से बेरहमी से कई वार किए। जिसके बाद रस्सी से उसका गला घोंट दिया। 

मुजम्मिल की इस दरिंदगी की वजह से मानसी की  मौका ए वारदात पर ही मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद मुजम्मिल ने मानसी की लाश को एक सूटकेस में पैक कर दिया और एक कैब करके इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर रवाना हो गया। 

उसने कैब ड्राइवर को माइंडस्पेस से होकर चलने को कहा जहां रास्ते में काफी झाड़ियां और घने पेड़ पड़ते हैं। मुजम्मिल ने सूटकेस में भरी हुई मानसी की लाश को वहां फेंक दिया और वहां से दूसरा ऑटो रिक्शा करके निकल आया। 

लेकिन कैब ड्राइवर ने पुलिस को मुजम्मिल की संदिग्ध हरकत की सूचना दे दी और कुछ ही घंटों में वो गिरफ्तार हो गया। 

मुजम्मिल पुलिस की पूछताछ के आगे टिक नहीं पाया और उसने घटना की पूरी तफसील बता दी और अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल